Trending News

मौन व्रत के बाद पीके का बड़ा ऐलान! 1 घर छोड़ कर सारी संपत्ति पार्टी को किया डोनेट, नई रणनीति पर उतरी जनसुराज

बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार का सामना करने के बाद प्रशांत किशोर (PK) ने अपनी पार्टी जन सुराज (JSP) को लेकर एक अभूतपूर्व फैसला लिया है. प्रशांत किशोर ने अपनी एकमात्र दिल्ली की संपत्ति को छोड़कर अपनी सारी चल और अचल संपत्ति पार्टी के नाम दान करने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अगले पांच वर्षों तक अपनी कुल कमाई का 90 प्रतिशत हिस्सा भी पार्टी को देने की घोषणा की है.

हार की कड़वाहट को स्वीकारते हुए, प्रशांत किशोर ने चंपारण के गांधी आश्रम में 24 घंटे का मौन वत्र रखा. इसके बाद, कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर पीके ने दृढ़ता के साथ इस भावनात्मक कदम का एलान किया.

प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि ये समर्पण जन सुराज के दीर्घकालिक संघर्ष और वित्तीय मजबूती के लिए बहुत जरुरी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने 20 सालों में जो कुछ भी अर्जित किया है, वो सब मै जन सुराज पार्टी को समर्पित कर दूंगा. परिवार के लिए सिर्फ दिल्ली का एक घर रखा है. आगामी 5 वर्षों तक मेरी आय का कम से कम 90 प्रतिशत हिस्सा भी पार्टी को जाएगा.

15 जनवरी से शुरू संघर्ष का ‘नया अध्याय’
पीके ने 15 जनवरी से बिहार में पार्टी के लिए ‘संघर्ष का नया अध्याय’ शुरू करने की घोषणा की. इस अभियान के तहत, जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को सरकार द्वारा दिए गए ₹2 लाख के वादे से संबंधित फॉर्म भरवाएंगे. जिसका उद्देश्य सरकार पर वादा पूरा करने का दबाव बनाना और जनता को चुनावी वादों के प्रति जागरूक करना है.

जनता से जुड़ने का नया नियम: ₹1000 का दान
पार्टी के लिए आर्थिक योगदान और लोगों के जुड़ाव को सुनिश्चित करने के लिए, प्रशांत किशोर ने आम जनता से जन सुराज को सालाना कम से कम 1000 रुपए दान करने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने एक नया ‘सख्त नियम’ लागू करने की बात कही है. उन्होंने कहा की ‘अब मैं केवल उन्हीं दानदाताओं से मिलूंगा, जिन्होंने जन सुराज को कम से कम 1000 रुपए का योगदान दिया होगा’.

news desk

Recent Posts

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

1 hour ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

2 hours ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

19 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

20 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

21 hours ago