Trending News

शादी के 7 महीने बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश! जीजा के अवैध संबंधों के चक्कर में पति को खाने में दिया जहर

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी के महज सात महीने बाद एक नवविवाहिता पर अपने पति को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पति का दावा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके सगे साढ़ुओं से थे, और उन्हीं के इशारे पर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम थाना क्षेत्र के धांधामऊ के रहने वाले संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि शादी से पहले ही उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके दो सगे साढ़ुओं मनोज कुमार और उमाशंकर से थे।

संगम का कहना है कि उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने जीजा के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी और उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

खाने में जहर मिलाकर हत्या की कोशिश

पीड़ित पति के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी ने खाना बनाया और उसमें जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद संगम की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ने लगी।

आरोप है कि उसी दौरान दोनों साढ़ू (मनोज कुमार और उमाशंकर) भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। परिजनों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए संगम को हरदोई मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। 7 जुलाई दोपहर से लेकर 8 जुलाई तक चले इलाज के बाद किसी तरह उसकी जान बच पाई, हालांकि अभी भी उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने हरदोई के पुलिस अधीक्षक (SP) से गुहार लगाई।

एसपी के सख्त निर्देशों के बाद बिलग्राम कोतवाली में आरोपी पत्नी और दोनों साढ़ुओं (मनोज कुमार और उमाशंकर) के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

news desk

Recent Posts

भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में पेश करेगी चुनौती

मुंबई। स्पेन के कैटालोनिया प्रांत के शहर ग्रानोलर्स (Granollers) में आयोजित चौथी आईएचएफ वर्ल्ड व्हीलचेयर…

11 minutes ago

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, गांगुली की वापसी; युवराज समेत ये दिग्गज संभालेंगे जिम्मेदारी

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां पर्दे के पीछे तेज हो चुकी हैं…

20 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: करीब 500 ड्रोन से हमला, 9 की मौत; कई शहरों में तबाही

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग और ज्यादा खतरनाक होती दिख रही है। रूस…

34 minutes ago