Trending News

डूरंड रेखा पर फिर भड़का अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष ! तालिबानी सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा, 12 सैनिक ढेर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि तालिबान के नियंत्रण वाली अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास स्थित पाकिस्तान की कई चौकियों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. मंत्रालय के मुताबिक, ये चौकियां कुनर और हेलमंद प्रांतों की सीमाओं पर स्थित हैं.

अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीमा पर हुई झड़पों में कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं. दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी कुनर के शकीज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में जारी है, और संघर्ष का दायरा बढ़ते हुए पक्तिया प्रांत के आरयूब जाजी जिले तक पहुंच गया है.
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘हमारी सेनाओं ने कुनर और हेलमंद में डूरंड लाइन के पार स्थित पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है. लड़ाई अभी जारी है और कई ठिकानों पर नियंत्रण कायम है.’
पाकिस्तान के हवाई हमलों से शुरू हुआ विवाद
दरअसल दोनों देशों के बीच यह ताजा संघर्ष उस समय भड़का, जब पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे. अफगानिस्तान की 201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने इस हमले को “उकसाने वाला कदम” बताया था और चेतावनी दी थी कि इसका जवाब दिया जाएगा.
इसके बाद अब अफगान बलों ने नंगरहार और कुनर में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

पाकिस्तान का बयान

इस बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास ठोस सबूत हैं कि अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान पर हमले किए जा रहे हैं. अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठाते रहेंगे.’
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने भी सख्त लहजे में कहा, “पाकिस्तानी सेना ने हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। किसी भी प्रकार के उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सऊदी अरब और ईरान ने की अपील

संघर्ष के बढ़ते हालात को देखते हुए ईरान और सऊदी अरब ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.
ईरानी राजनयिक अब्बास अराघची ने कहा, ‘दोनों पक्ष शांति और स्थिरता के लिए संयम दिखाएं. अफगान-पाक रिश्तों की स्थिरता पूरे क्षेत्र के हित में है.’
वहीं, सऊदी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘राज्य सभी पक्षों से तनाव कम करने, वार्ता और विवेक अपनाने की अपील करता है. सऊदी अरब क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का समर्थन करता है.’

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज

तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है कि भारत अफगानिस्तान की जमीन का समर्थन कर रहा है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ‘भारत अफगानिस्तान के घरेलू मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करता.’

अब तक अमेरिका, चीन, रूस और यूरोपीय संघ जैसी वैश्विक शक्तियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. जबकि क्षेत्रीय देशों की ओर से संयम की अपीलें जारी हैं, डूरंड रेखा पर तनाव और झड़पें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे दक्षिण एशिया में अस्थिरता का खतरा और गहरा गया है.

news desk

Recent Posts

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

12 seconds ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

1 hour ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

2 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

5 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

5 hours ago

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…

6 hours ago