Trending News

स्ट्रोंग GMP के साथ चर्चा में आया Advit Jewels IPO!  निवेशकों में तेज़ी से बढ़ी दिलचस्पी,जानें प्राइस बैंड और पूरी जानकारी

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Advit Jewels का “IPO” बाजार में आने से पहले ही निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 130 से 138 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत ग्रे मार्केट प्रीमियम “GMP” और कंपनी की ग्रोथ प्लान्स के कारण इस इश्यू को अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है।

कंपनी का IPO 23 जून से इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा और 25 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके माध्यम से कंपनी लगभग 165 करोड़ रुपए जुटाने की प्लानिंग बना रही है। जुटाई गई राशि का बिज़नेस एक्सपेंशन यूज़, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य कॉर्पोरेट गोल्स के लिए किया जाएगा।

प्रेजेंट में ग्रे मार्केट में Advit Jewels IPO को काफ़ी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रही है। बाजार सूत्रों के अनुसार, IPO का GMP इश्यू प्राइस से काफी ऊपर चल रहा है, जिससे संभावित मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि एक्सपर्ट्स निवेशकों को केवल GMP के आधार पर इन्वेस्ट का डिसीजन लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं।

ज्वेलरी इंडस्ट्री भारत में तेजी से बढ़ने वाले इंडस्ट्री में शामिल है। बढ़ती आय, ब्रांडेड ज्वेलरी की मांग और डिजिटल बिक्री चैनलों के डेवलपमेंट से इस क्षेत्र की कंपनियों को नए अवसर मिल रहे हैं। Advit Jewels भी इसी बढ़ते बाजार का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कंपनी अपने ग्रोथ और इम्प्रूवमेंट की प्लानिंग को सक्सेसफुली एप्लाई करती है, तो यह लंबे समय में इन्वेस्टर्स के लिए एक बेटर आप्शन साबित हो सकती है। हालांकि किसी भी IPO में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, जोखिम कारकों और व्यवसाय मॉडल का अध्ययन करना आवश्यक है।

अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि IPO को निवेशकों से कितना सब्सक्रिप्शन मिलता है और लिस्टिंग के दिन शेयर का प्रदर्शन कैसा रहता है। मजबूत GMP को देखते हुए फिलहाल निवेशकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

7 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

7 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

8 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

8 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

8 hours ago