Trending News

X पर छिड़ी सियासी जंग! राधिका खेड़ा vs कंचना यादव-आरोप, पलटवार और कानूनी नोटिस से बढ़ा बवाल

BJP प्रवक्ता राधिका खेड़ा और राजद की प्रवक्ता कंचना यादव के बीच एक तीखी राजनीतिक और व्यक्तिगत बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। ये विवाद तब और गहरा गया जब आरोपों के जवाब में राधिका खेड़ा की मां ने कंचन यादव को कानूनी नोटिस भेज दिया।

आरोप और कानूनी कार्रवाई के इस विवाद की शुरुआत राजद प्रवक्ता कंचना यादव द्वारा किए गए बयान से हुई। कंचना यादव ने राधिका खेड़ा और उनकी मां पर ‘घपले’ और वित्तीय गड़बड़ीमें शामिल होने का आरोप लगाया। इन आरोपों के सामने आने के बाद, राधिका खेड़ा ने अपनी माँ को विवाद में घसीटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

राधिका खेड़ा ने X प्लेटफार्म पर लिखा कि ‘कंचन यादव ने उनकी माँ, जो उनसे उम्र में दोगुनी हैं, उन्होंने उनका उन्होंने अपमान किया है और मर्यादा की सभी हदें पार कर दी हैं’। उन्होंने कंचना यादव को 48 घंटे के भीतर अपने आरोपों के सबूत पेश करने की खुली चुनौती दी।
राधिका खेड़ा ने चेतावनी दी कि यदि सबूत नहीं दिए गए तो ‘अगला अध्याय कानून लिखेगा’ और यह लड़ाई अब ‘अंजाम तक जाएगी’।
कानूनी कार्रवाई की अगली कड़ी में, राधिका खेड़ा की माँ ने अपने ऊपर लगाए गए ‘झूठ’ और मानहानिकारक आरोपों के लिए कंचन यादव को कानूनी नोटिस भेजा है।

कंचन यादव का पलटवार: ‘गंगा में गोते लगाओ’
कानूनी नोटिस के बाद, कंचन यादव ने राधिका खेड़ा पर एक लंबा पोस्ट जारी करते हुए जवाब दिया कि ‘पहले जाकर गंगा में गोते लगाकर थोड़ा पवित्र हो लो। और गंगा मैया से कांग्रेस में रहने के लिए माफ़ी मांग लो। बाकी जो घपला आपने और आपकी माँ ने मिलकर किया था, जिसके लिए बीजेपी ने आपको जेल में डालने की धमकी दी थी और आपकी माँ को भी जिसके लिए आपको गोबरभक्त की कैटेगरी में शामिल होकर अपने चरित्र को अंधभक्ति में बदलना पड़ा वो सब मामला ठीक हो गया न बहन’

सोशल मीडिया साइट एक्स पर इन दोनों की बहस के बीच वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी बीजेपी प्रवक्ता राधिका खेड़ा का समर्थन करते हुए ट्वीट करते हुए भाजपा प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘राधिका खेड़ा की माँ ने राजद प्रवक्ता कंचना यादव को नोटिस भेजा है। कंचना ने राधिका और उनकी माँ पर आरोप लगाए थे’।
जिस पर कंचना यादव ने जवाब दिया कि ‘देखिए त्रिपाठी जी, इस खेड़ा बहन का तो कुछ ठिकाना नहीं, कल खुद को बचाने के लिए किसी दूसरी पार्टी में भी जा सकती है। पर बात यह है कि आपकी और हमारी लड़ाई जारी रहेगी, क्योंकि आप ब्राह्मणवाद के पोषक हैं और हम ब्राह्मणवाद को जड़ से खाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ते हैं। इसलिए हमारी और आपकी लड़ाई जारी रहेगी। तो कानूनी नोटिस से पल भर के लिए अपने कलेजे को ठंडक पहुँचा लीजिए, इसमें कोई उतनी बुरी बात भी नहीं है।’

न्यूज चैनलों पर अक्सर प्रवक्ताओं की जंग देखी जाती है लेकिन कई बार ये जंग टीवी से बाहर भी देखने को मिलती है। जैसा राधिका खेड़ा और कंचना यादव के बीच देखा जा रहा है।

news desk

Recent Posts

भारत में 17 हजार बच्चों की कैंसर से मौत, वैश्विक रिपोर्ट ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

दुनिया भर में बच्चों में कैंसर आज भी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, लेकिन…

50 minutes ago

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

11 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

13 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

14 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

15 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

16 hours ago