Trending News

अलीगढ़ में इंसाफ मांगने आई रेप पीड़िता से सिपाही ने किया दुष्कर्म! कहा- ‘मेरे साथ सोना होगा तभी करूंगा कारवाई’

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अलीगढ़ के टप्पल थाने से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला कॉन्स्टेबल ने सुरक्षा देने के बजाय एक बेबस महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। एक पुरानी रेप पीड़िता, जो अपने मामले में कानूनी मदद की उम्मीद लेकर थाने आती थी, उसी के साथ पुलिसकर्मी ने जबरदस्ती की।

मदद के बहाने बिछाया जाल


जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पहले से ही एक रेप केस की लड़ाई लड़ रही थी। इसी सिलसिले में उसका टप्पल थाने में तैनात सिपाही से संपर्क हुआ। आरोप है कि सिपाही ने केस में मदद करने और कार्यवाही को तेज करवाने का भरोसा दिलाकर महिला का विश्वास जीता। धीरे-धीरे सिपाही ने महिला पर दबाव बनाना शुरू किया

“मेरे साथ सोना होगा…”


पीड़िता ने अपने बयान में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला का आरोप है कि सिपाही ने उसे अकेला पाकर डराया-धमकाया और कहा, “अगर केस में मदद चाहिए, तो तुम्हें मेरे साथ सोना होगा।” जब महिला ने विरोध किया, तो सिपाही ने उसके पुराने केस को बिगाड़ने और उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला के साथ सिपाही ने थाने के प्रभाव का इस्तेमाल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

एक्शन में पुलिस विभाग


कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

13 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

14 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

14 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

14 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

14 hours ago