Latest News

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज; प्लांट में लगी भीषण आग

अहमदाबाद: गुजरात के भरूच जिले के दहेज जीआईडीसी क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसा विजन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लांट में हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सॉल्वेंट के ड्रमों में धमाके की आशंका

शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंपनी परिसर में रखे सॉल्वेंट के ड्रमों में अज्ञात कारणों से धमाका होने की आशंका है। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा प्लांट आग की लपटों से घिर गया।

हादसे के बाद फैक्ट्री से निकलता काले धुएं का घना गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। आसपास से गुजर रहे लोगों और दूसरी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी आसमान में उठते धुएं को देखा।

7 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। दहेज और आसपास के क्षेत्रों से 7 से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ विशेष फोम का इस्तेमाल कर रहे हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य में पूरी सावधानी बरती जा रही है।

पुलिस ने कंपनी के आसपास का इलाका किया सील

हादसे की जानकारी मिलते ही औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कंपनी के आसपास के इलाके को घेरकर सील कर दिया है।

प्रशासन की ओर से यह कदम राहत और बचाव कार्य को सुरक्षित तरीके से जारी रखने के लिए उठाया गया है। साथ ही आसपास के लोगों को भी घटनास्थल से दूर रखा जा रहा है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इस भीषण धमाके और आग की घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या जान गंवाने की सूचना नहीं है। यह हादसे के बीच राहत की बात है।

आग लगने की वास्तविक वजह और फैक्ट्री में हुए नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। प्रशासन और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

vineet verma

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

15 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

15 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

16 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

18 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

20 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

21 hours ago