बताया जा रहा है कि बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान धादिंग जिले में अचानक बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किस देश के नागरिक थे। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने पहले 17 शव बरामद किए थे। बाद में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। रास्ते में किसी कारणवश चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन त्रिशूली नदी में जा गिरा। हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ। उस समय बस बेनिघाट रोरांग क्षेत्र से गुजर रही थी। दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, धादिंग के प्रमुख शिशिर थापा ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या 18 हो चुकी है। वहीं, हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुरी ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।
रात के समय हादसा होने के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।
गौरतलब है कि नेपाल में पहाड़ी सड़कों और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं।
'मास्टरशेफ इंडिया' के पहले सीजन की विनर और फेमस सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया के फैंस…
आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सिर्फ रनों की बारिश के लिए ही नहीं, बल्कि मैदान…
कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक अब अपने अंतिम…
‘जज कोई भगवान नहीं हैं’ और न ही अदालतें कोई 'पवित्र गाय' हैं कि उनकी…
इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava बजट मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए…
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए Hero MotoCorp ने एक बड़ा…