Trending News

क्रिसमस इवेंट में कामसूत्र का तड़का… और मच गया बवाल! ‘ SEX टूरिज्म का बन रहा था हब, ‘क्या है पूरा मामला?

मौजूदा दौर में लोग पार्टी करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं. नए साल का जश्न हो, दिवाली हो या कोई और अवसर-दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेशन करना आज की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है.लेकिन गोवा में इस बार एक ऐसा कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसे लेकर उत्साह के साथ-साथ विवाद भी खूब देखने को मिला.

दरअसल, गोवा में ‘टेल्स ऑफ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन’ नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी.कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई. लोगों का कहना था कि इस तरह का आयोजन उनके सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है.इसे रजनीश फाउंडेशन के नाम से प्रचारित किया जा रहा था, जबकि इसके संचालक के रूप में ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी से जुड़े स्वामी ध्यान सुमित का नाम सामने आया था. कार्यक्रम का उद्देश्य कामसूत्र से संबंधित कथाओं, ध्यान सत्रों (Meditation Sessions) और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों को प्रस्तुत करना बताया गया था।

स्थानीय विरोध बढ़ने के बाद गोवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिसंबर में होने वाले आयोजन पर रोक लगा दी.पुलिस ने आयोजकों को कार्यक्रम निरस्त करने और सभी ऑनलाइन विज्ञापनों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया.

गोवा पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा “हमने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है. आयोजकों को कार्यक्रम को आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, सोशल मीडिया पर डाले गए सभी विज्ञापनों को तुरंत हटाने के लिए कहा गया है. राज्य के सभी पुलिस थानों को ऐसे आगामी आयोजनों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.”

कार्यक्रम के विज्ञापन की कड़ी निंदा

भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष और गोवा के आर्चबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने इस कार्यक्रम के विज्ञापन की तीखी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन ईसा मसीह के पवित्र जन्मोत्सव को अश्लील और असंबंधित विषयों से जोड़ने वाला गैर-जिम्मेदाराना प्रयास है, जो लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाता है.

आर्चबिशप ने आयोजकों से तुरंत विज्ञापन वापस लेने और क्रिसमस के आध्यात्मिक महत्व का सम्मान करने की अपील की. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करने को भी कहा.

उन्होंने सभी कैथोलिकों और सद्भावनापूर्ण लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी ऐसी गतिविधि से दूर रहें जो धार्मिक मूल्यों का अपमान करती हो या समुदाय में असहजता फैलाती हो.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस फैसले की खुलकर सराहना की.

news desk

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा दांव-‘SP सरकार बनी तो गन्ने का 24 घंटे में भुगतान’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव…

13 hours ago

‘Unmapped Notice’ पर भड़के कपिल सिब्बल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision…

14 hours ago

रूस में चुनाव के दौरान बड़ा हमला: यूक्रेनी सेना ने दागे 1600 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को में रिफाइनरी और घर तबाह; 2 की मौत

मॉस्को। रूस में संसदीय चुनाव (State Duma Elections) के तीसरे और अंतिम दिन एक अभूतपूर्व…

15 hours ago

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के तूफान और गेंदबाजों के गदर से उड़ी बांग्लादेशी टीम, भारत ने फाइनल में जगह बना रचा इतिहास

जापान (नागोया/निशिन) । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्वर्णिम अभियान…

16 hours ago

मुंबई कोस्टल रोड पर बड़ा हादसा: 200 Km/h की रफ्तार से दौड़ती BMW ब्रिज से नीचे गिरी, 3 दोस्तों की मौत; 1 वेंटिलेटर पर

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया…

18 hours ago

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर…

19 hours ago