Entertainment

मस्ती, सस्पेंस और सस्पेंस का महासंगम! इस शुक्रवार OTT पर छाएगी ये फिल्में, मिलेगा नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। चाहे आप बॉलीवुड ड्रामा के फैन हों, सच्ची घटनाओं पर बनी कहानियाँ पसंद करते हों या फिर पॉलिटिकल थ्रिलर के शौकीन हों, इस हफ्ते की लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। आइए जानते हैं इस शुक्रवार क्या है आपके ‘वॉचलिस्ट’ में

‘भारत भाग्य विधाता’

अगर आपको सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है। भारत भाग्य विधाता फिल्म ZEE5 पर आएगा,  26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की उस खौफनाक रात को कामा अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों ने जिस बहादुरी से मरीजों की जान बचाई थी, यह सर्वाइवल ड्रामा उसी पर आधारित है। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म देशभक्ति और साहस की एक प्रेरणादायक कहानी है।

‘कॉकटेल 2’

कॉकटेल 2 फिल्म Netflix पर स्ट्रीम करेगी, सालों बाद दर्शकों की पसंदीदा फिल्म ‘कॉकटेल’ अपने सीक्वल के साथ वापस लौट रही है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी के साथ यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप, दोस्ती और प्यार की एक नई परिभाषा पेश करने के लिए तैयार है। अगर आप लाइट-हार्टेड और स्टाइलिश रोमांटिक फिल्में पसंद करते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर रखें।

‘आखिरी सवाल’

राजनीतिक ड्रामा और वैचारिक बहस के शौकीनों के लिए ‘आखिरी सवाल’ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती अभिनीत यह फिल्म एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के बीच के टकराव और उससे उपजे विवाद को दिखाती है। यह फिल्म समाज की सोच और पॉलिटिक्स पर गहरी चोट करती है।

ग्लोबल कंटेंट का तड़का

बॉलीवुड के अलावा, नेटफ्लिक्स इस बार इंटरनेशनल कंटेंट पर भी फोकस कर रहा है। अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो टीनएज ड्रामा ‘डोंट से गुड लक’ और साउथ अफ्रीकी थ्रिलर ‘उमथेथो’ को ट्राई कर सकते हैं।

क्रिटिक्स का कहना है की अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड एन्जॉय कर रहे हैं, तो ‘कॉकटेल 2’ का चुनाव करें, लेकिन अगर आप कुछ सीरियस और इमोशनल देखना चाहते हैं, तो ‘भारत भाग्य विधाता’ आपको निराश नहीं करेगी।

news desk

Recent Posts

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

12 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

12 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

13 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

14 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

15 hours ago