Trending News

चैंपियन कप्तान की एंट्री! यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को बनाया नया लीडर,क्या खत्म होगा WPL का खिताबी इंतजार?

यूपी वॉरियर्ज़ ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन के लिए मेग लानिंग को अपना नया कप्तान बनाने का फैसला किया है। अहम बात यह है कि पहले टीम इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने मेग लानिंग पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी दीप्ति शर्मा ने की थी, लेकिन इस सीजन में उनसे कप्तानी वापस ले ली गई है।

यूपी वॉरियर्ज़ ने मेग लानिंग को नीलामी में 1.9 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुकी हैं और बतौर कप्तान अपनी टीम को तीन बार फाइनल तक पहुंचा चुकी हैं। इसके अलावा मेग लानिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 और वनडे विश्व कप में चैंपियन भी बनाया है।

UP वॉरियर्ज़ के प्रमुख कोच अभिषेक नायर ने एक प्रेस रिलीज़ में मेग लानिंग की कप्तानी को लेकर कहा कि वह अनुभव, स्पष्ट सोच और शांत स्वभाव का दुर्लभ संयोजन अपने साथ लेकर आती हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन लीडर बनाता है।

उन्होंने कहा कि खेल की गहरी समझ, दबाव के क्षणों को संभालने की क्षमता और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल लानिंग को इस टीम के लिए एक आदर्श कप्तान बनाते हैं। नायर ने भरोसा जताया कि वह WPL 2026 सीज़न में टीम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं, मेग लानिंग ने यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी को अपने लिए “वाकई सम्मान की बात” बताया। उन्होंने कहा कि टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारतीय प्रतिभा का शानदार मिश्रण है। लानिंग ने कहा, “मैं आगे आने वाली चुनौती को लेकर उत्साहित हूं। हम एकजुट होकर कड़ी मेहनत करेंगे और ट्रॉफी जीतने का हर संभव मौका खुद को देंगे।”

गौरतलब है कि 2023 और 2024 सीज़न में यूपी वॉरियर्ज़ की कप्तानी एलिसा हीली ने की थी, लेकिन चोट के कारण वह 2025 सीज़न से बाहर हो गई थीं। उनकी गैरमौजूदगी में दीप्ति शर्मा को कप्तान बनाया गया था।

WPL 2026 की नीलामी से पहले वॉरियर्ज़ ने हीली और दीप्ति दोनों को रिलीज़ कर दिया था। इसके बाद टीम ने दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में दोबारा साइन किया, जबकि एलिसा हीली नीलामी में बिना बिके रह गईं।

यूपी वॉरियर्ज़ का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 के पहले सीज़न में रहा, जब टीम तीसरे स्थान पर रही थी और प्ले-ऑफ में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछले सीज़न में वॉरियर्ज़ सिर्फ तीन जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही थी।

news desk

Recent Posts

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

37 minutes ago

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

2 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

17 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

18 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

19 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

19 hours ago