खेल

खिलाड़ियों के लिए बड़ा सरप्राइज! लखनऊ स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी ने क्या-क्या कदम उठाए, देखिए पूरी खबर

लखनऊ। उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ की बैठक Girish Chand Yadav की अध्यक्षता में गुरू गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ स्थित ध्यानचन्द हॉकी स्टेडियम के कमेटी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सुहास एलवाई, कुमार विनीत, हृदय नारायण सिंह यादव, कुवर मकरंद सिंह, एसएस मिश्रा, जयशंकर श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और खेल हस्तियां शामिल हुईं।

बैठक की शुरुआत अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सदस्यों से परिचय प्राप्त कर की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कालेज (लखनऊ, गोरखपुर, सैफई) की शैक्षिक और खेल उपलब्धियों का जायजा लिया गया।डॉ. अतुल सिन्हा ने छात्रों के पदक अर्जन पर प्रोत्साहन स्वरूप शुल्क माफी का प्रस्ताव रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो खिलाड़ी मान्यता प्राप्त खेल संघों/एसजीएफआई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे, उन्हें नियमों के अनुसार शुल्क माफी दी जाएगी।

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज (फतेहपुर, सहारनपुर, बलिया) के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने कालेज में उपलब्ध खेल सुविधाओं और संचालन योग्य खेलों के बारे में जानकारी दी। फतेहपुर और सहारनपुर कालेजों में एथलेटिक ट्रैक, हाकी टर्फ, मल्टीपरपज हाल और 250 बेड के छात्रावास तैयार हैं। इन कालेजों में एथलेटिक्स, हाकी और इंडोर खेल जैसे जूडो और जिम्नास्टिक्स का संचालन किया जा सकता है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रदेश सरकार भारत सरकार की SAI की NCOE योजना के अनुरूप स्पोर्ट्स कालेजों को खेल उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करेगी, ताकि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। बालिकाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए एक अलग स्पोर्ट्स कालेज बनाने की भी योजना प्रस्तावित की गई।

बैठक के समापन पर अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार खेल को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

दीया मिर्जा का वीडियो हटाना BMC को पड़ा भारी! बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बहाल करने का आदेश

दीवाली के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वायरल वीडियो को लेकर उठे विवाद पर…

3 hours ago

रिलीज से 2 महीने पहले ही ₹665 करोड़ का बिजनेस! शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रचा इतिहास

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान अपनी मच-अवेटेड मेगा-बजट फिल्म 'किंग' को लेकर इन दिनों जबरदस्त…

3 hours ago

रंग को लेकर उड़ाया गया था मजाक, फिर पलटी किस्मत; जन्मदिन पर जानें सोनाली कुलकर्णी का संघर्ष से सफलता का सफर

मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी आज, 3 नवंबर को अपना 52वां…

4 hours ago

दिवाली की रात तिजोरी में रख दें बस यह एक छोटी सी चीज, रातों-रात पलट जाएगी आपकी किस्मत!

दिवाली की जगमगाती रात और अमावस के उस सन्नाटे में जब हर घर दीपों की…

4 hours ago

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 का रेस्क्यू

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को ओमान के तट के पास भारतीय…

5 hours ago

धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में 7% से ज्यादा गिरावट, 12% तक बिक्री बढ़ने का अनुमान!

त्योहारी सीजन में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आसमान…

6 hours ago