Entertainment

रंग को लेकर उड़ाया गया था मजाक, फिर पलटी किस्मत; जन्मदिन पर जानें सोनाली कुलकर्णी का संघर्ष से सफलता का सफर

मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी आज, 3 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। पुणे में जन्मीं सोनाली ने आर्थिक चुनौतियों और रंग को लेकर तानों का सामना करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 1992 में कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ से अभिनय की शुरुआत की। मराठी सिनेमा में ‘मुक्ता’, ‘दोघी’, ‘कच्चा लिंबू’ और ‘गुलाबजाम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया। वहीं, ‘दिल चाहता है’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘सिंघम’ और ‘भारत’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तो चलिए, जानते हैं उनके अभिनय करियर का सफर।

सिनेमा के गलियारों में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और दमदार अभिनय से दिलों पर हमेशा के लिए राज करने लगते हैं, और जब बात हो वर्सेटाइल अदाकारा सोनाली कुलकर्णी की, तो उनका नाम सबसे पहले जेहन में आता है।

सोनाली कुलकर्णी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहीं हैं उनका यह सफर इस बात का सबूत है कि कैसे एक साधारण लड़की ने अपनी मेहनत के दम पर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। सोनाली का जन्म 3 नवंबर 1974 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।

उनका शुरुआती जीवन आर्थिक तंगियों के बीच बीता, जहां एक वक्त ऐसा भी था जब घर चलाने के लिए उनकी मां टिफिन सर्विस देने के साथ-साथ चटनी बेचा करती थीं, और छोटी सोनाली अपनी मां की सबसे बड़ी असिस्टेंट हुआ करती थीं।

करियर की शुरुआत में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उनके सांवले रंग को लेकर भी तानों का शिकार होना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इन सबका डटकर मुकाबला किया। उन्होंने साल 1992 की कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मराठी सिनेमा में उन्होंने फिल्म ‘मुक्ता’ से धमाकेदार एंट्री की और ‘दोघी’, ‘डॉ. प्रकाश बाबा आमटे’, ‘कच्चा लिंबू’ तथा ‘गुलाबजाम’ जैसी फिल्मों से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। इसके साथ ही, ‘दिल चाहता है’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘सिंघम’ और सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

Shivani Kalani

Recent Posts

दीया मिर्जा का वीडियो हटाना BMC को पड़ा भारी! बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बहाल करने का आदेश

दीवाली के दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वायरल वीडियो को लेकर उठे विवाद पर…

37 minutes ago

रिलीज से 2 महीने पहले ही ₹665 करोड़ का बिजनेस! शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रचा इतिहास

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान अपनी मच-अवेटेड मेगा-बजट फिल्म 'किंग' को लेकर इन दिनों जबरदस्त…

50 minutes ago

दिवाली की रात तिजोरी में रख दें बस यह एक छोटी सी चीज, रातों-रात पलट जाएगी आपकी किस्मत!

दिवाली की जगमगाती रात और अमावस के उस सन्नाटे में जब हर घर दीपों की…

2 hours ago

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 का रेस्क्यू

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को ओमान के तट के पास भारतीय…

3 hours ago

धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में 7% से ज्यादा गिरावट, 12% तक बिक्री बढ़ने का अनुमान!

त्योहारी सीजन में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आसमान…

3 hours ago

शाहदरा विवाद से पुलिस मुख्यालय तक हंगामा, प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार यानि 2 नवंबर को पुलिसकर्मियों ने तबादले के आदेश…

3 hours ago