इमरान खान की सेहत लगातार बिगड़ रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी खो चुकी है। उनके बेटे सुलेमान खान ने बताया कि उन्हें एक छोटी कोठरी में रखा गया है, जिसे ‘डेथ सेल’ कहा जाता है।
इसी बीच, 14 पूर्व कप्तानों ने सरकार को पत्र लिखकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। पत्र में वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की गई है कि इमरान खान को जेल में उचित और समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को उनकी आंखों के इलाज के लिए 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आइलिया इंजेक्शन की एक और डोज दी जा सकती है। इसके लिए उन्हें रावलपिंडी के अल शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया जा सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनका अस्पताल में रहना कितने दिन तक होगा। अंतिम निर्णय डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया जाएगा।
इलाज के दौरान या उसके बाद उन्हें कुछ करीबी सहयोगियों और जेल में बंद उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की अनुमति मिलने की संभावना है।
सरकार उनकी स्वास्थ्य स्थिति का व्यापक आकलन कराने की भी योजना बना रही है। इसमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, हृदय जांच और पूरे शरीर के ब्लड टेस्ट जैसे प्रमुख परीक्षण शामिल हैं। इन सभी जांचों के जरिए उनकी स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत और आधिकारिक मूल्यांकन किया जाएगा। इस बीच, इमरान खान को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, खराब सेहत को लेकर 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की है कि इमरान खान को जेल में उचित इलाज की सुविधा दी जाए।
गौरतलब है कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली, जबकि उनकी सेहत लगातार गिर रही है और सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र पर बेलिंडा क्लार्क, ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन, इयान चैपल, माइकल ब्रियरली, एलन बॉर्डर, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं।
गौरतलब है कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली, जबकि उनकी सेहत लगातार गिर रही है।