नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डालने वाले कई बड़े नियम लागू हो गए हैं। 1 अगस्त 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों, रेलवे के तत्काल टिकट, इनकम टैक्स रिटर्न, बैंकिंग सेवाओं और C-KYC सिस्टम से जुड़े नए बदलाव प्रभावी हो गए हैं। ऐसे में इन नियमों की जानकारी होना हर उपभोक्ता के लिए जरूरी है।
1 अगस्त से लागू हुए 5 बड़े बदलाव
अगस्त की पहली तारीख से कई अहम नियम लागू हुए हैं, जिनका सीधा असर यात्रियों, बैंक ग्राहकों, टैक्सपेयर्स और एलपीजी उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से बदलाव आज से प्रभावी हो गए हैं।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लागू हुआ नया सिस्टम
पश्चिम मध्य रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन आधारित व्यवस्था लागू कर दी है। इसका उद्देश्य टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करना और बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है।
नए नियम के तहत एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक और नॉन-एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन मिलने के बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे।
ITR लेट भरने वालों पर बढ़ा आर्थिक बोझ
31 जुलाई तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं के लिए आज से बिलेटेड रिटर्न का नियम लागू हो गया है। अब तय समय सीमा के बाद रिटर्न दाखिल करने पर आय के अनुसार जुर्माना देना होगा।
क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग शुल्क में हो सकते हैं बदलाव
अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं। इसमें रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज और सर्विस फीस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि ये बदलाव सभी बैंकों पर एक साथ लागू नहीं होंगे, इसलिए ग्राहक अपने बैंक से जानकारी ले सकते हैं।
C-KYC 2.0 सिस्टम लागू करने की तैयारी
देशभर के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए C-KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है।
इस व्यवस्था के तहत ग्राहकों को 14 अंकों का यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा। इसके बाद अलग-अलग बैंक, बीमा कंपनियों या म्यूचुअल फंड में बार-बार KYC दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू कीमतों में बदलाव नहीं
1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये घटाई गई है। नई दर लागू होने के बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपये का हो गया है।
हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…