Trending News

यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

यूपी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी बदले गए हैं, जबकि अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और खीरी के एसपी को नई तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल में 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय को डीजी, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया गया है। वहीं 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को एडीजी, लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का डीआईजी बनाया गया है, जहां वे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

सुजीत पांडे बने डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार बने एडीजी लखनऊ जोन
के एस इमानुएल बने डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह बने आईजी डॉ अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी बने अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट
राजकरण नैय्यर बने अपर पुलिस आयुक्त ,कमिश्नरेट गाजियाबाद
सोमेन बर्मा बने डीआईजी अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
विपिन टाडा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
अभिषेक यादव बने डीआईजी एटीएस लखनऊ
आशीष तिवारी बने डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
प्रताप गोपेंद्र यादव बने डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ.
कुंवर अनुपम सिंह बने एसपी जौनपुर
डॉक्टर ख्याति गर्ग बनी एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह बने एसपी बस्ती
चारू निगम बनी एसपी सुल्तानपुर
अभिनंदन बने एसएसपी सहारनपुर
डॉक्टर कौस्तुभ बने एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडे बने एसएसपी मेर.
अपर्णा रजत कौशिक बनी एसपी मिर्जापुर
रवि कुमार बने एसपी रायबरेली

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

4 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

6 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

7 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago