खेल

21ST BABU BANARASI DAS (A) DIVISION CRICKET LEAGUE का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा फिक्स्चर

लखनऊ . Babu Banarasi Das (A) Division Cricket League के 21वें संस्करण के आगामी मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता Cricket Association Lucknow की ओर से आयोजित की जा रही है। जारी फिक्स्चर के अनुसार 12 मार्च 2026 से लीग के कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे।

12 मार्च को पहला मुकाबला Yorker Club और Kooh Sports Club के बीच जीसीआरजी मैदान पर खेला जाएगा। वहीं 13 मार्च को UP Timber का सामना Kooh Sports Club से होगा। इसी दिन एक अन्य मैच में यॉर्कर क्लब और डीवाईए की टीम आमने-सामने होंगी।

13 मार्च को ही एक और अहम मुकाबला Akhil Infra Club और Life Care Club के बीच स्पोर्ट्स गैलेक्सी-ए मैदान पर खेला जाएगा।

इसके बाद 16 मार्च को ट्रायम्फ अकादमी बनाम रेपल क्रूसेडर्स और अखिल इन्फ्रा बनाम Kooh Sports Club के मुकाबले होंगे। 17 और 18 मार्च को Kooh Sports Club , ध्रुव अकादमी, यॉर्कर क्लब, एलडीएसीसी और रेपल क्रूसेडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

लीग चरण के मुकाबलों के बाद 23 और 24 मार्च को सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जिसमें पूल की नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का सामना नंबर-3 से होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 और 31 मार्च तथा 1 अप्रैल को तीन दिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा।

आयोजकों की ओर से सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि मैच के दिन खिलाड़ियों के लिए कॉल कार्ड अनिवार्य होगा और रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।

news desk

Recent Posts

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, आखिर कहां चूकी विपक्ष

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार को लोकसभा में जोरदार…

2 hours ago

आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा No Smoking Day, जानिए इस साल की थीम और धूम्रपान छोड़ने के आसान टिप्स

आज 11 मार्च को पूरी दुनिया में 'नो स्मोकिंग डे' (No Smoking Day) मनाया जा…

2 hours ago

“32 साल से नशे का गुलाम हूं…”  फूट-फूटकर रो पड़ा शख्स, डीएम के सामने बैग से निकाली इस्तेमाल की सिरिंजें

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जन सुनवाई के दौरान उस समय एक बेहद…

2 hours ago

लखनऊ में गैस संकट की चर्चा तेज, चाय दुकानदार ने बनाई कोयले की भट्टी, वीडियो वायरल

मिडिल ईस्ट में Iran और Israel के साथ United States के बीच तनाव और संघर्ष…

3 hours ago