खेल

1st स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट : CAL ब्लू की जीत में आरजू की बेहतरीन बल्लेबाजी, देखें-पहले दिन कौन-कौन जीता

लखनऊ। प्लेयर आफ द मैच अंजली (61) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट  के उद्घाटन मुकाबले में सीएएल रेड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में दिन के दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की। सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) ने किया जबकि  सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव ने आभार जताया।
                                                                                                                                                                                                          इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका शैली (चेयरपर्सन, यूपीसीए महिला चयन समिति), प्रदीप कुमार सिंह (पिता- हर्षवर्धन सिंह), श्रीमती आकांक्षा सिंह (पत्नी-हर्षवर्धन सिंह), श्रीमती अर्चना मिश्रा (प्रदेश मंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश), गौरव अवस्थी (प्रदेश सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ),  सवेंद्र विक्रम सिंह (पूर्व शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा, यूपी), यूपीसीए से शिवम त्रिपाठी व कमलदीप त्रिपाठी सहित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के नईम चिश्ती व विकास पाण्डेय भी मौजूद रहे।

सीएएल लखनऊ रेड : 25 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन का मामूली स्कोर बनाया

पहले मैच में सीएएल लखनऊ रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन का मामूली स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शरगुन यादव ने 31 रन की पारी खेली। वहीं ताशू सिंह ने 16 व धुन पिमोली ने नाबाद 14 रन का योगदान किया। केसीए कानपुर से अर्चना ने दो विकेट चटकाए। जवाब में केसीए कानपुर ने 13 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

सीएएल ब्लू ने प्लेयर ऑफ द मैच आरजू सिंह (नाबाद 48) की उम्दा बल्लेबाजी

टीम 66 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि सलामी बल्लेबाज अंजली ने 53 गेंदों पर 12 चौके से नाबाद 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी।

श्वेता वर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। सीएएल रेड से शरगुन यादव ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने प्लेयर ऑफ द मैच आरजू सिंह (नाबाद 48) की उम्दा बल्लेबाजी से इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित किया।

इलाहाबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 86 रन ही बना सकी। कात्यायनी पाठक (20), नमस्या सिंह (16), मीनाक्षी यादव (13) व राधा पाण्डेय (11) ही टिकाऊ पारी खेल सकी। सीएएल ब्लू से प्रिशा गुप्ता व चांदनी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में सीएएल ब्लू ने 17.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। टीम की सलामी जोड़ी 28 रन ही जोड़ सकी। फिर आरजू सिंह ने 42 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के से नाबाद 48 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुषी श्रीवास्तव ने 12 व अपेक्षा त्रिपाठी ने नाबाद 13 रन का योगदान किया।

news desk

Recent Posts

84 वर्षीय महिला से रेप की कोशिश कर रहा था आरोपी… अचानक पहुंचे शख्स ने खींची फोटो और बचा ली जान

एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना…

35 minutes ago

बादशाह की सीक्रेट शादी? वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका, जानें सच्चाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है,…

36 minutes ago

गैस को बताया खतरनाक, लेकिन बयान पर घिर गए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, सोशल मीडिया ने ऐसे ली चुटकी

नई दिल्ली: इन दिनों कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर  का एक बयान खूब चर्चा में है। उन्होंने…

1 hour ago

गाजियाबाद में देश विरोधी गतिविधियों का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या पहुंची 21

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देश विरोधी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ…

1 hour ago

Delhi Budget 2026: 50 हजार CCTV, 5800 ई-बस और ‘लखपति बिटिया’… वादे बड़े, असर कितना?

नई दिल्ली — दिल्ली में आज बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कई…

3 hours ago

धर्म परिवर्तन के बाद SC/ST एक्ट का लाभ मिलेगा या नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी स्थिति

नई दिल्ली:  Supreme Court of India ने आज एक अहम फैसले में साफ कर दिया…

3 hours ago