Trending News

खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: रिंकू सिंह RSO, राजकुमार पाल DSP नियुक्त, CM योगी करेंगे सम्मान, देखें-पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

मंगलवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ पुरस्कारों की नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति देने को लेकर भी है।

नौ चुनिंदा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

राज्य के नौ चुनिंदा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें हॉकी के उत्तम सिंह, जिम्नास्टिक के अभिजीत कुमार, कुश्ती के जोंटी कुमार, पैरा कैनोइंग के यश कुमार और पैरा एथलेटिक्स के प्रवीण कुमार को लक्ष्मण पुरस्कार मिलेगा।

वहीं, महिला वर्ग में एथलेटिक्स की प्राची और तान्या चौधरी, शतरंज की वंतिका अग्रवाल और पैरा टेबल टेनिस की प्रगति केसरवानी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

रिंकू सिंह को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM देंगे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र

खास बात यह है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सिर्फ सम्मानित ही नहीं कर रही, बल्कि उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सौंप रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी जा रही है।

इसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को डीएसपी पद पर तैनाती दी जाएगी। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार और भाला फेंक में रजत विजेता अजीत सिंह को जिला पंचायती राज अधिकारी बनाया जाएगा।

इसके अलावा, पैरा एथलीट सुमिरन और प्रीतिपाल को भी प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। सरकार का यह कदम खिलाड़ियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें मुख्यधारा प्रशासन से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पुरस्कार के तहत प्रत्येक विजेता को 3.11 लाख रुपये की धनराशि और कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। वहीं, 14 खिलाड़ियों को कुल 1.64 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य 19 खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस पहल से साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल को सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि खिलाड़ियों को नेतृत्व और प्रशासन में भी सक्रिय भूमिका देने की दिशा में काम कर रही है।

लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)

  • उत्तम सिंह — गाजीपुर — हॉकी
  • अभिजीत कुमार — प्रयागराज — जिम्नास्टिक
  • जोंटी कुमार — गौतमबुद्ध नगर — कुश्ती

रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग)

  • प्राची — सहारनपुर — एथलेटिक्स
  • तान्या चौधरी — बागपत — एथलेटिक्स
  • वंतिका अग्रवाल — गौतमबुद्ध नगर — शतरंज

लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग)

  • यश कुमार — आगरा — पैरा कैनोइंग
  • प्रवीण कुमार — गौतमबुद्ध नगर — पैरा एथलेटिक्स

रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग)

  • प्रगति केसरवानी — लखनऊ — पैरा टेबल टेनिस

पदक विजेता खिलाड़ी (पुरस्कार राशि सहित)

  • विनय — गोरखपुर — पैरा पावरलिफ्टिंग — 40 लाख
  • विक्रांत — मेरठ — वुशू — 15 लाख
  • सागर दांगी — बागपत — शूटिंग — 15 लाख
  • भानु पाठक — गोरखपुर — पर्वतारोहण — 15 लाख
  • दीपक कुमार — गाजियाबाद — पर्वतारोहण — 15 लाख
  • तनुश्री पांडेय — लखनऊ — सॉफ्ट टेनिस — 14 लाख
  • ओम यादव — लखनऊ — सॉफ्ट टेनिस — 12 लाख
  • राजकुमार पाल — गाजीपुर — हॉकी — 10 लाख
  • यश कुमार — आगरा — पैरा कैनोइंग — 10 लाख
  • मुस्कान यादव — प्रयागराज — सॉफ्ट टेनिस — 6 लाख
  • अभय सिंह — वाराणसी — क्याकिंग/कनोइंग — 5 लाख
  • श्रवण कुमार — बागपत — शूटिंग — 3 लाख
  • यश तोमर — बागपत — शूटिंग — 2 लाख
  • ईशान खान — बागपत — शूटिंग — 2 लाख
SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल; सामने आई मृतकों की पहचान, एक अब भी लापता

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा घुसने…

16 minutes ago

शाम होते ही घर का मुख्य दरवाजा खोलना क्यों माना जाता है शुभ? वास्तु का ये नियम भूलकर भी न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को केवल प्रवेश और निकास का…

4 hours ago

इस शिव मंदिर में दूध-बेलपत्र नहीं, चढ़ाई जाती है जलती सिगरेट! शिवलिंग से धुआं निकलने के पीछे क्या है रहस्य?

सोलन: हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है, जहां पूजा…

5 hours ago

पंचमुखी हनुमान के पांच चेहरों में छिपा है बड़ा रहस्य, हर मुख की अलग शक्ति; जानें घर में तस्वीर लगाने की सही दिशा

नई दिल्ली: पंचमुखी हनुमान जी का स्वरूप धार्मिक मान्यताओं में विशेष और शक्तिशाली माना जाता…

5 hours ago

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

9 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

9 hours ago