Trending News

15 साल का दर्द और एक छोटी सी पर्ची!  कौन है मुंबई इंडियंस के नए ‘हीरो’ रघु शर्मा

IPL  के ग्लैमर और चकाचौंध के बीच अक्सर कुछ ऐसी कहानियाँ निकलकर आती हैं, जो हमें याद दिलाती हैं कि यह खेल सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि बरसों की तपस्या और स्ट्रगल का भी है। इस बार सोशल मीडिया पर जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो कोई स्टार ऑलराउंडर नहीं बल्कि 33 साल के लेग स्पिनर रघु शर्मा हैं।

सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में जब मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चल रहा था, तब रघु शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

विकेट के बाद निकाली जेब से ‘पर्ची’

जैसे ही रघु ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया, उन्होंने जश्न मनाने के बजाय अपनी जेब से एक मुड़ा हुआ कागज निकाला और उसे कैमरे की ओर दिखाया। उस पर्ची पर लिखा था: “बहुत ही दर्द भरे 15 साल… भगवान की कृपा से आज ख़त्म हुआ। मुंबई इंडियंस का शुक्रिया। जय श्री राम।”

नेट बॉलर से मेन स्क्वाड तक का सफर

रघु शर्मा की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। जालंधर के रहने वाले रघु ने 18 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया था। वो पहले पेसर बनना चाहते थे, लेकिन चोट ने उनका रास्ता बदला और वो स्पिनर बन गए। सालों तक घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए पसीना बहाने के बाद भी उन्हें वो पहचान नहीं मिल रही थी, जिसके वो हकदार थे।

पिछले सीजन में वो मुंबई इंडियंस के साथ एक नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे। उनकी मेहनत और टैलेंट को देखते हुए MI मैनेजमेंट ने उन्हें मेन टीम में शामिल किया।

क्यों वायरल हो रहा है यह मैसेज?

आज के दौर में जहाँ 19-20 साल के युवा खिलाड़ी रातों-रात स्टार बन जाते हैं, वहीं 33 की उम्र में डेब्यू करना और 15 साल तक रिजेक्शन झेलना आसान नहीं होता। रघु का वो नोट उन सभी लोगों के लिए एक उम्मीद है जो अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए ‘रघु’

मैच के बाद सोशल मीडिया पर ‘#Raghul Sharma’ ट्रेंड करने लगा। फैंस का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने भले ही मैच न जीता हो, लेकिन रघु शर्मा ने अपनी सादगी और संघर्ष की कहानी से सबका दिल जीत लिया है। जसप्रीत बुमराह और टीम के बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने भी मैदान पर रघु को गले लगाकर उनके इस सफर को सलाम किया।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

6 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

7 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

8 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

9 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

9 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

10 hours ago