राज्य

99 हजार करोड़ के 14 बड़े समझौतों से बदलेगी झारखंड की तस्वीर! हेमंत सोरेन बोले- अब ‘माइंस’ नहीं, ‘माइंड्स’ से होगी पहचान

नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026’ के समापन सत्र में सरकार ने 99 हजार करोड़ रुपये के 14 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे राज्य के भविष्य के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि अब झारखंड की पहचान केवल खनिज संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार और तकनीक से बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड को ‘माइंस’ से ‘माइंड्स’ की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति, जनजातीय विरासत और प्राकृतिक संसाधनों को साथ लेकर ऐसा विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

समयबद्ध तरीके से पूरी होंगी सभी परियोजनाएं

हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत का यह बड़ा निवेश राज्य की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर उनके भरोसे का प्रमाण है। सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से झारखंड के विकास अभियान में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी।

उद्योग, आईटी, एआई और पर्यटन में होगा बड़ा निवेश

कुल 14 समझौतों में सबसे अधिक 10 एमओयू उद्योग विभाग की ओर से किए गए हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने दो और पर्यटन विभाग ने दो समझौते किए हैं। इन निवेशों के जरिए विनिर्माण, डिजिटल गवर्नेंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बुनियादी ढांचा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इन प्रमुख कंपनियों के साथ हुए समझौते

झारखंड सरकार ने जिन प्रमुख औद्योगिक समूहों और संस्थाओं के साथ समझौते किए हैं, उनमें जिंदल ग्रुप, वरुण बेवरेजेस, टाटा समूह, गूगल, ईज माय ट्रिप, जनरल स्टील और पावर न्यूक्लियर सहित कई अन्य संस्थाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रस्तावित नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

 

vineet verma

Recent Posts

अमेरिका जाने का सपना होगा और महंगा! H-1B वीजा पर 98 लाख रुपये की फीस का प्रस्ताव, भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

न्यूयार्क:अमेरिका में नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीय IT और टेक प्रोफेशनल्स के लिए…

9 hours ago

आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट: ध्रुव ने किया बड़ा उलटफेर, छठीं वरीय विशेष को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लखनऊ।  गैर वरीय उत्तर प्रदेश के ध्रुव ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य…

11 hours ago

रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस की टीम ने खोला राज, अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप

मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दीपिका…

11 hours ago

ट्रंप का कनाडा पर फिर बड़ा वार, कार-ट्रक से लेकर स्टील तक सब पर लगेगा 50% टैरिफ; 1 जनवरी से लागू होगा फैसला

नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार विवाद एक बार फिर बढ़ता दिख रहा…

11 hours ago

पूरी जिंदगी भीख मांगकर जोड़े पैसे, मौत के बाद घर से निकले नोटों-सिक्कों से भरे 30 बोरे; गिनती हुई तो 8.40 लाख निकले

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में 68 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसके कमरे की…

11 hours ago