Categories: Latest News

राहुल गांधी ने क्यों कहा ‘पिक्चर अभी बाकी है’?, क्या है कांग्रेस के 48 का राज?

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2025 – कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में “वोट चोरी” के गंभीर आरोप के लगाने के बाद चुनाव आयोग को नई चुनौती दी है.

राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां मात्र 32,707 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि 6.5 लाख मतदाताओं में से लगभग 1,00,250 वोट अवैध रूप से हेरफेर किए गए. उन्होने अपनी 7 अगस्त वाली पीसी के बारे में मंगलवार को संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि ‘अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है’

राहुल गांधी के इस बयान के बाद से ही चर्चा तेज है कि राहुल गांधी कौन से पिक्चर की बात कर रहे हैं?

कहां से शुरू हुआ ‘वोट चोरी’ का मामला

राहुल गाँधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप

कांग्रेस की 40 सदस्यीय टीम ने छह महीने तक चुनाव आयोग द्वारा दी गई सूची का विश्लेषण किया. इस जांच में 11,965 डुप्लिकेट वोटर, 40,009 फर्जी पते, 10,452 एक ही पते पर सामूहिक पंजीकरण, 4,132 अमान्य तस्वीरें और 33,692 फॉर्म-6 के दुरुपयोग के मामले सामने आए. राहुल गांधी ने उदाहरण दिया कि एक ही व्यक्ति चार अलग-अलग मतदान केंद्रों में पंजीकृत था और 68 वोटर एक शराबखाने के पते पर दर्ज थे. इसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई.

“124 नॉट आउट” का संसद में प्रदर्शन

इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्ष ने संसद में बिहार के सीवान की ‘मिन्ता देवी’ का मामला उठाया, जिन्हें पहली बार वोटर बनने पर प्रारंभिक सूची में 124 साल का दिखाया गया. राहुल गांधी समेत सांसदों ने उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी, जिसके पीछे “124 नॉट आउट” लिखा था।

राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि 48 और लोकसभा सीटों पर भी महादेवपुरा की तरह के अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा. राहुल गांधी के इस संकेत के बाद सियासी तापमान के और बढ़ने की संभावना है.

news desk

Recent Posts

CM के हैंडल से जमुई पीड़िता की फोटो, FIR स्टेनो पर; सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कैसे तय होती है?

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…

28 minutes ago

Asian Games 2026: कबड्डी में भारत का दोहरा धमाका, पुरुष टीम ने भी जीता गोल्ड; फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…

39 minutes ago

बंगाल में TMC नेता कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला: फेंके गए अंडे और पत्थर, टूटे शीशे; बोले- ‘यह पूरी तरह जंगलराज है’

कोलकाता/हुगली: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और जन-आक्रोश का मामला सामने आया…

1 hour ago

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध अब पर्यावरण प्रदूषण…

3 hours ago

अलविदा बप्पा! लालबागचा राजा की विदाई के साथ मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, 21 घंटे चला विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लालबागचा राजा और चिंचपोखलीचा चिंतामणि की विदाई के…

3 hours ago

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

4 hours ago