Trending News

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर ने झटके चार विकेट, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में

लखनऊ। हिमांशु सिंह (61) की अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान भुवनेश्वर कुमार (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के क्वालीफायर -1 मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स को 47 रन से हराकर पहली बार लीग के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

खनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 145 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मेरठ मावेरिक्स की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर को मिला।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच की औपचारिक शुरुआत लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा (आईपीएस) ने टॉस कराकर की।औपचारिक शुरुआत के बाद मेरठ मावेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ (9)  दूसरे ही ओवर में यश गर्ग  की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय दुबे को कैच थमा बैठे।

हालांकि उनके जोड़ीदार हिमांशु सिंह ने 45 गेंदों पर 6 चौके व दो छक्के की बदौलत 61 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संभाला। हिमांशु ने दूसरे विकेट के लिए आराध्य यादव के साथ 47 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। आराध्य यादव ने 23 गेंदों पर 19 रन बनाए। उन्हें नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर विशाल चौधरी ने आउट किया।  

अगले ही ओवर मे अजीत वर्मा (1) को जीशान अंसारी की गेंद पर विशाल चौधरी ने कैच लपककर पवेलियन वापस भेजा। फिर कृतज्ञ कुमार सिंह (2) रन आउट हो गए। प्रियम गर्ग ने 18 गेंदों पर दो चौके से 24 रन की उपयोगी पारी खेली जबकि निचले क्रम में विप्रज निगम ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाए। अक्षु बाजवा और अभिनंदन सिंह खाता भी नहीं खोल सके।

लखनऊ की पारी का अंत 20वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ जब कप्तान भुवनेश्वर कुमार (1) विजय कुमार की गेंद पर यश गर्ग को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही लखनऊ की पूरी टीम 19.4 ओवर में 145 रन पर आल आउट हो गयी। मेरठ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज लेग स्पिनर जीशान अंसारी रहे जिन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी ने 38 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ निर्धारित ओवर में आठ विकेट  के नुकसान पर 98 रन पर सिमट गयी। मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने तीन ओवर में आठ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षय दुबे (4) को अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन वापस भेजा। इसी ओवरपर उन्होंने रितुराज शर्मा (0) को एलबीडब्लू आउट किया।

मेरठ के स्टार बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा खाता भी नहीं खोल सके। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अभिनंदन सिंह ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दिव्यांश राजपूत (1) को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विप्रज निगम ने कैच कर लिया।

पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिव्यांश जोशी (6) भी भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। उन्होंने शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर आराध्य यादव को कैच थमा दिया। इसके साथ ही मेरठ की आधी टीम 16 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। फिर यश गर्ग (6) को विप्रज निगम ने मोहम्मद सैफ के हाथों कैच कराकर मेरठ को छठां झटका दिया।

कप्तान रिंकू सिंह ने एक छोर संभालते हुए 40 गेंदों पर एक चौके व एक छक्के से 34 रन बनाए लेकिन 18वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने उनकी पारी का अंत कर दिया। संदीप तोमर पांच रन ही बना सके।

हालांकि जीशान अंसारी ने रन बटोरते हुए पारी का आखिरी ओवर करने आए अभिनंदन सिंह की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े। जीशान ने 33 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए जबकि कार्तिक त्यागी चार रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में महज 10 रन देकर चार विकेट झटके। अभिनंदन सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कृष्ण कुमार सरोज और विप्रज निगम को एक-एक विकेट मिले।

पहली बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी लखनऊ

लखनऊ फाल्कन्स ने इस जीत के साथ पहली बार यूपी टी-20 लीग के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले तीन सीजन में टीम प्लेऑफ मुकाबलों में हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन चौथे सीजन में उसने इस सिलसिले को तोड़ते हुए खिताबी मुकाबले में स्थान सुरक्षित कर लिया। वहीं हार के बावजूद एक बार की विजेता और दो बार की उपविजेता मेरठ मावेरिक्स के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका रहेगा। मेरठ अब क्वालीफायर-2 में उतरेगी, जहां जीत दर्ज कर वह खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

news desk

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब पर बड़ा अपडेट, पेंगुइन के बाद अब HarperCollins करेगा ‘Belonging’ का प्रकाशन

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब…

38 minutes ago

जंतर-मंतर पर 2873 ‘आपराधिक चेहरों’ की पहचान, लेकिन 25 लोग जेल में थे! दिल्ली पुलिस के FRS पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जुलाई में हुए छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के इस्तेमाल…

41 minutes ago

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों…

53 minutes ago

आग ने सबकुछ जला दिया, लेकिन नहीं छू सकी इस मंदिर को… यहां विराजते हैं मूंछों वाले कृष्ण, जानें रहस्य

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के आखिरी गांव गिरोता में भगवान श्रीकृष्ण का एक…

59 minutes ago

90% दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई IIT का सपना, दोस्तों से सुना था नाम… अब उसी IIT मद्रास में पढ़ेंगे जे संथोष

चेन्नई: 17 वर्षीय जे संथोष के लिए आईआईटी मद्रास कभी सिर्फ एक ऐसा नाम था,…

1 hour ago

रेवंत रेड्डी ने ओवैसी को बताया ‘सच्चा देशभक्त’, बोले- मोदी-शाह से कम नहीं देशभक्ति; AIMIM चीफ ने भी CM की तारीफ में पढ़े कसीदे

तेलंगाना की राजनीति में एक ऐसा सियासी नजारा देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में…

2 hours ago