Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: टूटते-टूटते बचा युवी का रिकॉर्ड, लेकिन बड़ा सवाल-कब तक?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > टूटते-टूटते बचा युवी का रिकॉर्ड, लेकिन बड़ा सवाल-कब तक?
Trending Newsखेल

टूटते-टूटते बचा युवी का रिकॉर्ड, लेकिन बड़ा सवाल-कब तक?

news desk
Last updated: January 26, 2026 11:07 am
news desk
Share
SHARE

कीवियों के खिलाफ एक बार फिर अभिषेक शर्मा का बल्ला रनों की बारिश करता नजर आया। तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 20 गेंदों में 68 रन की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 10 ओवर में ही 154 रन का लक्ष्य हासिल कराते हुए टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर रिकॉर्ड टूटने की दहलीज़ तक पहुंच गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ऐसी तूफानी बल्लेबाज़ी की कि युवराज सिंह का 18 साल पुराना महारिकॉर्ड हिलता नजर आया। हालांकि अभिषेक 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने से महज़ दो गेंद दूर रह गए और युवराज का 12 गेंदों वाला रिकॉर्ड फिलहाल कायम रह गया।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और मैदान के चारों ओर आक्रामक शॉट खेले। इस पारी के साथ उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

गौरतलब है कि इस मामले में युवराज सिंह अब भी नंबर-1 पर हैं, जिन्होंने वर्ष 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था।

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड नामुमकिन सा लगता है, लेकिन किसी भी दिन कोई भी बल्लेबाज़ इसे ध्वस्त कर सकता है।

अभिषेक के तूफान में 60 गेंदों में ढेर हुई कीवी टीम, भारत की शानदार जीत

मैच में भारत ने महज 60 गेंदों में जीत दर्ज कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ नाबाद 57 रन बनाए।

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

मैच के बाद अपनी पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा,

“टीम मुझसे यही उम्मीद करती है और मैं हर बार वही करने की कोशिश करता हूं। हालांकि यह हर बार आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी हद तक मानसिक तैयारी और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर निर्भर करता है।”

पहली गेंद पर छक्का मारने को लेकर उन्होंने कहा,

“मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पहली ही गेंद से छक्का मारने की योजना बनाता हूं। यह मेरी सहज प्रवृत्ति है। मैं यह सोचता हूं कि गेंदबाज पहली गेंद पर मुझे आउट करने के लिए किस तरह की गेंद डाल सकता है और मैं उसी हिसाब से खेलने की कोशिश करता हूं।”

अपने फुटवर्क और शॉट चयन पर अभिषेक ने कहा,

“अगर आप ध्यान दें तो यह काफी हद तक फील्ड प्लेसमेंट पर निर्भर करता है। अगर लेग साइड पर फील्डर नहीं होता तो मैं उस दिशा में आगे नहीं बढ़ता। जब मुझे थोड़ा-सा स्पेस मिलता है, तो ऑफ साइड में मेरे पास पूरा मैदान होता है। मैं हमेशा फील्ड के हिसाब से ही खेलने की कोशिश करता हूं।”

लेकिन अभिषेक शर्मा की यह पारी साफ संकेत दे गई है कि युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड अब अजेय नहीं रहा। मौजूदा दौर के निडर और आक्रामक बल्लेबाज़ जिस अंदाज़ में टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे देखते हुए सवाल अब यह नहीं कि रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं, बल्कि यह है-कब?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Abhishek Sharma fastest fifty, Abhishek Sharma strike rate 340, Abhishek Sharma T20, Guwahati T20 Match, IND vs NZ T20, India New Zealand Cricket News, Indian cricket records, Suryakumar Yadav T20, T20 fastest fifty India, T20 World Cricket News, Team India T20 News, Yuvraj Singh fastest fifty, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा 68 रन, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, भारत की सबसे तेज टी20 फिफ्टी, भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20, युवराज सिंह रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूपी दिवस पर सीएस इलेवन ने एसबीआई इलेवन को 4 रन से हराया
Next Article कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने ली परेड की सलामी 77वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने ली परेड की सलामी; ‘वंदे मातरम’ की गूँज और नारी शक्ति का दिखा अदम्य साहस

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर क्यों हो रही गलती ?
Trending Newsलाइफस्टाइल

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही वह समय होता है जब…

4 Min Read
खूबसूरत काम और आसान पहनावा, सूट के ये स्टाइल बने ट्रेंड
Trending Newsअन्य

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब इनके चुनाव का तरीका बदल…

3 Min Read
अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Trending Newsसियासी

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा करते हुए दो अमेरिकी नौसेना…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?