Entertainment

‘जवान’ डायरेक्टर Atlee भी हुए रणबीर-यश की ‘रामायण’ के दीवाने! रिव्यु करते हुए कह दी ये बात

नितेश तिवारी की मोस्ट अवैटेड और ग्रैंड बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का उत्साह पहले से ही सातवें आसमान पर है। लेकिन अब इस फिल्म की पहली झलक ने इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक Atlee को भी अपना मुरीद बना लिया है। ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली ने सोशल मीडिया पर फिल्म के विजुअल्स की तारीफों के पुल बांधे हैं।

“यश का लुक बेहद घातक, रणबीर-साई पल्लवी का जादू”

एटली ने फिल्म की पहली झलक देखने के बाद अपना फर्स्ट रिएक्शन शेयर करते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के विजन को सलाम किया है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्म का हर एक फ्रेम जादुई और भव्य नजर आ रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट पर बात करते हुए एटली ने कहा:

‘केजीएफ’ स्टार यश के रावण वाले अवतार को एटली ने “बेहद घातक” करार दिया। रणबीर के लुक और प्रेजेंस को उन्होंने “शानदार और असरदार” बताया। साई पल्लवी के लुक की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे “दिव्य और अलौकिक” कहा। एटली ने आगे कहा की: “नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। ‘रामायण’ का हर फ्रेम आपको एक नई दुनिया में ले जाता है। पूरी टीम को इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

क्यों खास है नितेश तिवारी की ‘रामायण’?

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। नमित मल्होत्रा की DNEG कंपनी इस फिल्म के VFX पर काम कर रही है, जो हॉलीवुड स्तर के विजुअल्स का वादा करती है। अब जब एटली जैसे मास-सिनेमा के मास्टर डायरेक्टर ने फिल्म की इतनी तारीफ कर दी है, तो ट्रेड एनालिस्ट्स और दर्शकों की उम्मीदें कई गुना और बढ़ गई हैं।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

18 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

44 minutes ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

1 hour ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

2 hours ago