Trending News

रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 27 से 29 अगस्त तक यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर

गाजियाबाद: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। इस बार बहनों को 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि महिला यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो।

तीन दिन नहीं देना होगा बस का किराया

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को लगातार तीन दिनों तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 27 अगस्त को बहनें अपने भाइयों के पास जाने के लिए मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने के बाद 29 अगस्त को भी बिना किराया दिए अपने गंतव्य तक लौट सकेंगी। यात्रा के लिए महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा।

भीड़ संभालने के लिए छह दिन बढ़ेंगे बसों के फेरे

रक्षाबंधन के दौरान बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। करीब 250 अतिरिक्त बसों के बराबर फेरे बढ़ाए जाएंगे।

महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण परिवहन निगम ने ड्राइवरों और परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। बताया गया है कि करीब छह दिनों तक उन्हें अवकाश नहीं दिया जाएगा, जिससे त्योहार के दौरान बसों का संचालन सुचारु रखा जा सके।

कौशांबी डिपो से इन शहरों के लिए बढ़ेंगे फेरे

गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से रक्षाबंधन के दौरान मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और आसपास के शहरों के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा करती हैं। खासकर रक्षाबंधन से एक दिन पहले और त्योहार की सुबह बस अड्डों पर भारी भीड़ जुटती है।

इसी को देखते हुए अलग-अलग मार्गों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ के लिए 30, बरेली के लिए 40, हल्द्वानी के लिए 10, बदायूं के लिए 70, मैनपुरी के लिए 44, कानपुर के लिए 16 और एटा-अलीगढ़ मार्ग पर 40 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह से जुड़े इस पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर राखी बांधने जाती हैं। इसके चलते बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जबकि प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ता है।

कौशांबी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक के.एन. चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए छह दिनों तक बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। साथ ही महिला यात्रियों से बस में सफर के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

7 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

7 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

7 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

12 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

12 hours ago