Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: “हां, मैं शंकराचार्य हूं…” मेला प्रशासन को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आठ पन्नों का जवाब, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > “हां, मैं शंकराचार्य हूं…” मेला प्रशासन को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आठ पन्नों का जवाब, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Trending Newsसियासी

“हां, मैं शंकराचार्य हूं…” मेला प्रशासन को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आठ पन्नों का जवाब, 24 घंटे का अल्टीमेटम

news desk
Last updated: January 21, 2026 10:00 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम नोज पर जाने से रोके जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह मामला अब सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठ गए हैं।

जवाब में स्पष्ट किया गया है कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी ने अपने जीवनकाल में ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था। 11 सितंबर 2022 को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हुए थे, जबकि 12 सितंबर 2022 को वैदिक विधि-विधान के अनुसार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विधिवत अभिषेक किया गया। इसके बाद सार्वजनिक समारोह में उन्हें शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया गया।

जवाब में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तथ्य की जानकारी सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाई गई थी कि अभिषेक पहले ही संपन्न हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के 14 अक्टूबर 2022 के आदेश में इस तथ्य का उल्लेख दर्ज है। इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि शंकराचार्य पद पर बने रहने को लेकर किसी भी न्यायालय द्वारा कोई स्थगन आदेश पारित नहीं किया गया है। जवाब में यह दावा भी किया गया है कि श्रृंगेरी, द्वारका और पुरी पीठ के शंकराचार्यों का उन्हें समर्थन प्राप्त है।

वसीयत को बताया गया वैध

जवाब में भारत धर्म महामंडल द्वारा मान्यता का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पंजीकृत वसीयत पूरी तरह वैध है। गुजरात हाईकोर्ट ने इस वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। यह जानकारी मेला प्रशासन को भेजे गए नोटिस के जवाब में दी गई है।

इसके अलावा, विरोधी पक्ष द्वारा दिए गए बयानों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का वाद भी दायर किया गया था, जिसके बाद विरोधी पक्ष ने अपना आवेदन वापस ले लिया था।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर लगातार तरह-तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने मेला प्रशासन को आठ पन्नों का जवाब भेजते हुए खुद को शंकराचार्य बताया है। अपने जवाब में उन्होंने मेला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नोटिस वापस नहीं लिया गया, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस पत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्राधिकरण द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वे शंकराचार्य हैं और उन्हें संगम नोज जाने से रोकना अनुचित है।

साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर जारी किया गया नोटिस वापस नहीं लिया गया, तो उनके पास कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अविमुक्तेश्वरानंद धरना, कानूनी कार्रवाई चेतावनी, गुजरात हाईकोर्ट वसीयत, धर्म महामंडल मान्यता, प्रयागराज मेला राजनीति, माघ मेला प्रयागराज, मेला प्रशासन नोटिस, शंकराचार्य अभिषेक 2022, शंकराचार्य दावा, शंकराचार्य पद विवाद, शंकराचार्य विवाद, संगम नोज विवाद, सुप्रीम कोर्ट आदेश, स्वरूपानंद सरस्वती उत्तराधिकारी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या है ‘रिंग ऑफ फायर’ और क्यों है यह दुर्लभ? 17 फरवरी को पड़ने पहला सूर्य ग्रहण क्यों हैं ख़ास? जानिए क्या है रिंग ऑफ फायर !
Next Article 200 सालों से ग्रीनलैंड पर अमेरिका की नजर, यूरोप से टकराव का खतरा!

फीचर

View More
लखनऊ चिकनकारी कारीगरों का संकट, जंग से ठप पड़ा काम

जंग ने छीनी लखनऊ चिकनकारी की चमक, सूने करघे, बुझते चूल्हे और उम्मीद की आखिरी डोर !

लखनऊ। नवाबों के शहर की पहचान सिर्फ उसकी तहज़ीब, अदब और इमामबाड़ों से नहीं है, बल्कि उन नाज़ुक धागों से…

By news desk 5 Min Read

इनर मंगोलिया की झीलों में छिपा था 10 करोड़ साल पुराना रहस्य, डायनासोर युग का यह छोटा जीव आखिर कैसे बचा रहा करोड़ों साल?

बीजिंग/नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: चीन के इनर मंगोलिया से वैज्ञानिकों को…

3 Min Read

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट बनी O’ Romeo
EntertainmentTrending News

सिनेमाघरों में नहीं चला जादू, अब घर बैठे दर्शकों को पसंद आ रही है ‘O’ Romeo’, Prime Video पर दूसरे नंबर तक पहुंची फिल्म

आज के दौर में फिल्मों का सफर सिर्फ थिएटर तक सीमित नहीं रह गया है। कई बार जो फिल्में बॉक्स…

3 Min Read
US Iran Peace Talks Islamabad 2026
Trending Newsवर्ल्ड

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शुरू हुई हाई-लेवल वार्ता में न्यूक्लियर और सैंक्शंस पर अब भी बड़ा गतिरोध

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने की कोशिश…

5 Min Read
ईरान के नए सुप्रीम लीडर संभाल रहे अहम फैसले: रिपोर्ट
Trending Newsवर्ल्ड

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह…

3 Min Read
Meerut Teacher Dead Body Mystery Case
Trending Newsक्राइम

मेरठ : टीचर बेटी की लाश के साथ महीनों से था पिता, बदबू छिपाने के करता था ये काम; अन्दर का नजारा देखा तो उड़ गए पुलिस के होश

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। सदर बाजार…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?