सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) ने अपने क्रिएटर्स के लिए कमाई के नियमों (Monetization Rules) में आमूल-चूल बदलाव किया है।
एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म ने अब ‘क्लिकबेट’ और कम गुणवत्ता वाले कंटेंट पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। नए अपडेट का सीधा उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर स्पैम को कम करना और असली कंटेंट क्रिएटर्स को पुरस्कृत करना है।
X लंबे समय से इस आलोचना का सामना कर रहा था कि यहाँ लोग केवल व्यूज बटोरने के लिए भ्रामक पोस्ट या दूसरों के वायरल वीडियो का सहारा लेते हैं। कंपनी की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) ने स्पष्ट किया है कि अब सिस्टम ऐसे कंटेंट को ‘डाउनरैंक’ (Downrank) करेगा।
मोनेटाइजेशन के सबसे बड़े बदलावों में से एक ‘रिप्लाई सेक्शन’ से जुड़ा है। पहले क्रिएटर्स अपने पोस्ट के नीचे आने वाले रिप्लाई और उन पर मिलने वाले व्यूज से मोटी कमाई कर लेते थे।
हाल ही में एक प्रस्ताव आया था जिसमें स्थानीय क्षेत्रों (Local Regions) के व्यूज को ज्यादा महत्व देने की बात कही गई थी, लेकिन एलन मस्क ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। कंपनी का पूरा ध्यान फिलहाल ‘ग्लोबल क्वालिटी’ सुधारने पर है।
रामपुर में सपा नेता आजम खान से जुड़े मामले में वित्तीय लेनदेन की पड़ताल तेज…
क्या फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था?…
क्या भारत अब सिर्फ कारें खरीदने वाला बाजार नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में गाड़ियां…
राजधानी दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। सरकारी खजाने पर…
सेक्टर-50 के द क्रिसेंट अपार्टमेंट में वारदात, बंद फ्लैटों को बनाया निशाना दीवार फांदकर घुसने…
राजस्थान के सालासर से मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार गिरफ्तार पोस्टमार्टम के लिए परिवार की सहमति…