सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) ने एंड्रॉइड (Android) यूजर्स के लिए अपने मोबाइल एप्लीकेशन का पूरी तरह से नया और अपडेटेड वर्जन रोलआउट कर दिया है। लगभग एक साल की कड़ी मेहनत के बाद कंपनी ने पुराने कोड को धीरे-धीरे अपडेट करने के बजाय, ऐप को स्क्रैच से पूरी तरह नया (Rebuilt from Scratch) बनाया है। यह नया ऐप अब दुनिया भर में Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
पिछले लंबे समय से ‘X’ के एंड्रॉइड यूजर्स को ऐप के धीमे चलने (Lagging), शेयर्ड लिंक्स के लोड न होने और अचानक क्रैश होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कंपनी ने खुद स्वीकार किया था कि उसका एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म iOS (iPhone) वर्जन की तुलना में काफी पीछे छूट गया था।
इन समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए X की टीम ने ऐप के मूल आर्किटेक्चर को ही बदल दिया। नया अपडेट पुराने डिवाइसेज पर भी काफी स्मूथ और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस देता है।
नए आर्किटेक्चर के लागू होने के बाद अब X के लिए नए फीचर्स को जल्दी-जल्दी रोलआउट करना आसान हो जाएगा। आने वाले हफ्तों में एंड्रॉइड ऐप पर निम्नलिखित फीचर्स अपडेट किए जाएंगे:
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला PG इमारत गिरने के…
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार की सख्ती जारी है।…
UN New World Map: दुनिया का नक्शा बदलने की चर्चा के बीच एक महत्वपूर्ण बात…
निशु आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके किसी बयान या…
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से करीब 11…
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद अब एक नया…