Trending News

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर एक्शन होगा या नहीं? केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब, 17 मेट्रो स्टेशन फिर रहेंगे बंद

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों के बीच दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गुरुवार रात किसी तरह की कार्रवाई की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि भ्रामक और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें।

केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस का जवाब

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ गुरुवार रात कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और किसी भी भ्रामक या असत्यापित सूचना को प्रसारित करने से बचने की सलाह दी।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया था कि कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद कराने, भारी सुरक्षा व्यवस्था और एम्बुलेंस तैनात किए जाने के बीच आशंका है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

कनॉट प्लेस में प्रतिष्ठान बंद रखने की सलाह

मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्र में स्थित कार्यालयों, दुकानों और रेस्तरां को गुरुवार शाम 6:30 बजे तक बंद रखने की सलाह दी। व्यापारी संगठन के अनुसार, यह निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ हुई टेलीफोन पर चर्चा के बाद लिया गया।

17 मेट्रो स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंद

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केंद्रीय दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। लगातार तीसरे दिन इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

इन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं रहेंगी प्रभावित

लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद रहेंगे।

 

vineet verma

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

7 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

7 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

7 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

7 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

7 hours ago