Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: क्या सदन में नहीं बोला जा सकेगा ‘जय हिन्द’ और ‘वंदे मातरम्’? सुप्रिया श्रीनेत के दावे से गरमाई राजनीति
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्या सदन में नहीं बोला जा सकेगा ‘जय हिन्द’ और ‘वंदे मातरम्’? सुप्रिया श्रीनेत के दावे से गरमाई राजनीति
Trending Newsसियासी

क्या सदन में नहीं बोला जा सकेगा ‘जय हिन्द’ और ‘वंदे मातरम्’? सुप्रिया श्रीनेत के दावे से गरमाई राजनीति

news desk
Last updated: November 27, 2025 11:45 am
news desk
Share
SHARE

“जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” जैसे शब्दों का विरोध कौन कर सकता है? आपको यह अजीब लग सकता है, लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिय श्रीनेत ने ऐसा दावा किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और साथ में वीडियो साझा करते हुए इस मामले को चर्चा में ला दिया.अपने दावे में उन्होंने कहा कि…ख़बरों के मुताबिक राज्य सभा की बुलेटिन में कहा गया है कि सदन में “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” का प्रयोग नहीं होना चाहिए.

हैरान हूँ. आख़िर इन नारों पर कैसी आपत्ति – इनसे तो अंग्रेज़ों को दिक्कत थी, अब भाजपाईयों को भी है? किस मिट्टी के बने हैं वो लोग जिनको आज़ादी के दो सबसे प्रसिद्ध नारों को सदन में बोलना अखरता है?

इस दौरान उन्होंने “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” के महत्व पर विस्तार से बात की और इन शब्दों के ऐतिहासिक और भावनात्मक अर्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआत “जय हिन्द” से करते हैं.

उन्होंने कहा कि “जय हिन्द” का मतलब है हिंदुस्तान की जय – भारत की सदैव जय हो. यह स्वतंत्रता संग्राम का सबसे पुरज़ोर नारा है. हर भारतीय के मन में धड़कता है.1907 में इसकी रचना त्रावणकोर, केरल के क्रांतिकारी चेम्पकरामन पिल्लै ने की. 1914-1918 के बीच पिल्लै जर्मनी में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय थे.

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय क्रांतिकारियों के बीच उन्होंने सबसे पहले “जय हिन्द” का अभिवादन और नारे में प्रयोग किया. 1943-44 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज ने “जय हिन्द” को अपना आधिकारिक अभिवादन और नारा बना कर और भी लोकप्रिय कर दिया. नेताजी अपने सभी भाषणों और साउथ ईस्ट एशिया तथा जर्मनी से प्रसारित रेडियो संदेशों को “जय हिन्द” से समाप्त करते थे.

नेताजी ने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह धर्मनिरपेक्ष था और सभी को एकजुट करता था.1947 में स्वतंत्रता के बाद “जय हिन्द” को भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने अपना आधिकारिक अभिवादन और सलामी बनायाआज भी यह सेना, अर्धसैनिक बलों और हर भारतीय में देशभक्ति का जज़्बा भरता है.प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे और भी लोकप्रिय बनाया. वह अपने भाषण अक्सर “जय हिन्द” से समाप्त करते थे.

इसी वीडियो में आगे उन्होंने आगे कहा कि अब बात करते हैं “वंदे मातरम्” की. उन्होंने कहा कि “वन्दे मातरम्” हमारे इतिहास का वो गौरवशाली नारा और गीत है जो भारत को माँ का दर्जा देकर उसका वंदन उसका नमन करता है.

1870 में बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने इसे लिखा 1896 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार इसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने गाया था. उन्होंने आगे कहा कि 1905 में स्वदेशी आन्दोलन में यह जन-जन का राजनीतिक और राष्ट्रवादी नारा बन गया. 1906–1910 ब्रिटिश शासन ने बार-बार प्रतिबन्धित किया, गाने पर गिरफ्तारियाँ हुईं.

स्वराज के लिए प्रदर्शन हो या आज़ादी के लिए जुलूस आज़ादी के महानायकों की ज़ुबान पर हमेशा “वन्दे मातरम्” ही रहता था. भगत सिंह, खुदीराम बोस जैसे क्रान्तिकारियों ने मुकदमे और फाँसी के समय “वन्दे मातरम्” के नारे लगाये.

24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा ने “वन्दे मातरम्” को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया. अब आप सोचिए इन नारों से किसको समस्या हो सकती है? उन्ही को जिन्होंने आज़ादी के आंदोलन में अपनी छोटी उंगली का छोटा नाख़ून भी नहीं कटाया. जो अंग्रेज़ों की ग़ुलामी और मुखबिरी करते थे.

https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1993908856054010171

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CongressVsBJP, #IndiaNews, #IndianPolitics, #JaiHind, #NationalSlogans, #NewsUpdate, #ParliamentControversy, #ParliamentRow, #PoliticalDebate, #SocialMediaDebate, #SupriyaShrinate, #TrendingNews, #VandeMataram, #ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सेंसेक्स निफ्टी नई रैली 2025 बाजार में आज सुपर रैली! सेंसेक्स-निफ्टी के नए हाई, जेपी मॉर्गन-मैक्वेरी ने दिया सुपर बुलिश आउटलुक, आखिर क्या है इस तेजी की असली वजह?
Next Article STF की बड़ी कार्रवाई ! प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट का बड़ा मोहरा अमित सिंह टाटा हिरासत में

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

पैनिक अटैक के दौरान शरीर क्या संकेत देता है?
Trending Newsलाइफस्टाइल

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। काम का दबाव,…

3 Min Read
आलिया भट्ट का यह एयरपोर्ट लुक है परफेक्ट इंस्पिरेशन
EntertainmentTrending News

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया भट्ट से बेहतर इंस्पिरेशन शायद…

2 Min Read
इस्लामिक नाटो बैठक पाकिस्तान
Trending Newsवर्ल्ड

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। Pakistan एक बड़ी पहल…

3 Min Read
ग्लोबल मार्केट गिरावट मिडिल ईस्ट संकट
Trending Newsबाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर भारत तक साफ नजर आ…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?