Trending News

पत्नी प्रेमी संग Activa पर क्या भागी, पति ने उसी स्कूटर को बना लिया अपना जानी दुश्मन!

जुर्म की दुनिया में आपने बदले की कई कहानियाँ सुनी होंगी, लेकिन अहमदाबाद पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसकी ‘नफरत’ का शिकार इंसान नहीं, बल्कि एक खास ब्रांड का स्कूटर था। शहर के शाहीबाग इलाके से पकड़े गए इस शख्स ने अपनी पत्नी से मिले धोखे का बदला लेने के लिए 1-2 नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा एक्टिवा स्कूटरों को निशाना बना डाला।

बेवफाई की वो ‘सवारी’ जो बन गई नफरत की वजह
आरोपी की पहचान हितेश जैन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में हितेश ने जो खुलासा किया, वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। हितेश ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दिल टूटने का गम तो था ही, लेकिन हितेश के दिमाग में एक बात घर कर गई, उसकी पत्नी एक्टिवा स्कूटर पर बैठकर ही फरार हुई थी।

बस, यही वो लम्हा था जब हितेश के मन में एक्टिवा के प्रति ऐसी नफरत जागी कि वो ‘सनकी चोर’ बन गया। उसे सड़क पर खड़ी हर एक्टिवा अपनी पत्नी की बेवफाई की याद दिलाने लगी।

पेट्रोल खत्म, तो स्कूटर खत्म!
हितेश कोई पेशेवर चोर नहीं था जो गाड़ियाँ बेचकर पैसा कमाना चाहता हो। उसका तरीका बेहद अजीब था: वो मास्टर चाबी की मदद से सिर्फ एक्टिवा ही चुराता था और वो उस स्कूटर को तब तक चलाता था जब तक उसका पेट्रोल खत्म न हो जाए। जैसे ही पेट्रोल खत्म होता, वो उस स्कूटर को किसी सुनसान जगह या फुटपाथ पर लावारिस छोड़ देता और फिर दूसरी एक्टिवा की तलाश में निकल पड़ता।

पुलिस की गिरफ्त में ‘एक्टिवा किंग’
अहमदाबाद में पिछले कुछ समय से लावारिस हालत में मिल रही एक्टिवा और लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जाल बिछाया, तो हितेश जैन हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के कई वेहिकल बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वो अब तक लगभग 150 गाड़ियाँ इसी तरह से चुराकर छोड़ चुका है।

पुलिस ने आगे बताया की “आरोपी मानसिक रूप से अपनी पत्नी के जाने के सदमे में था। उसने बदले की भावना को वाहनों पर निकालना शुरू कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बरामद किए गए स्कूटरों के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।”

news desk

Recent Posts

शेयर बाजार में हाहाकार: 8 हफ्तों की लगातार गिरावट से डूबे 26 लाख करोड़!

आज यानी 2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक ऐसा काला और…

40 minutes ago

मायावती से माफी मांग बोले आकाश आनंद- BSP मेरा परिवार, मेहनत से फिर जीतूंगा आपका विश्वास

बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बाहर किए जाने के करीब तीन हफ्ते बाद आकाश आनंद…

1 hour ago

UP Election 2027: यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अजय राय से की बात

उत्तर प्रदेश में अगले साल (2027) की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर…

2 hours ago

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास…

3 hours ago

Gandhi Jayanti 2026: बापू और शास्त्री जी को देश का नमन, राजघाट-विजय घाट पहुंच PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को पूरा देश एक ऐसी तारीख का गवाह है, जिसने…

4 hours ago