POISON BABY का धमाल
जब बॉलीवुड में डांस की बात आती है, तो उसमे दो चीज़ें ज़रूरी होती हैं. स्टाइल और एनर्जी और Thamma फिल्म के लेटेस्ट गाने ‘Poison Baby’ में ये दोनों ही चीज़ें भर-भर के परोसी गई है. एक तरफ 51 साल की मलाइका अरोड़ा, जिनकी एंट्री ने स्क्रीन पर तहलका मचा दिया, और दूसरी तरफ 29 साल की रश्मिका मंदाना, जो अपने यंग और फंकी अंदाज़ से गाने में जान डाल देती हैं.
गाना बना पार्टी सीज़न का नया एंथम
Poison Baby की शुरुआत होती है एक अंधेरे क्लब सीन से, जहां मलाइका स्लो मोशन में एंट्री लेती हैं. ब्लैक ड्रेस, शार्प लुक और कैमरे को चैलेंज करती उनकी चाल. मानो कह रही हों, “अभी मैं ज़िंदा हूं, और स्टाइल में हूं!”
जैसे ही बीट तेज होती है, रश्मिका मंदाना की भी एंट्री होती है. उनका डांस यंग, एनर्जेटिक और फुल ऑन देसी तड़के वाला दिखाए देता है. गाने में दोनों की कैमिस्ट्री और डांस फेसऑफ देखने में लाजवाब है. इसको देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश कर दी है. और सोशल मीडिया पे ये सॉंग कुछ इस कदर ट्रेंड कर रहा है #MalaikaVsRashmika, #PoisonBabyOnLoop, #ThammaFireTrack
म्यूज़िक की तिकड़ी: जैस्मीन, जिगर और दिव्या
इस गाने को आवाज़ दी है जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार ने. जैस्मीन की आवाज़ गाने को ग्लैमरस टच देती है, वहीं सचिन-जिगर का म्यूज़िक इसे क्लब एंथम बना देता है. गाना रिलीज़ के 24 घंटे के अंदर 50 लाख से ज़्यादा व्यूज़ बटोर चुका है और लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है.
मलाइका ने रश्मिका को किया पीछे? फैंस कर रहे तुलना
गाने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. “क्या मलाइका ने रश्मिका को पछाड़ दिया?” कई यूज़र्स का कहना है कि मलाइका की स्क्रीन प्रेज़ेंस और डांसिंग स्टाइल आज भी किसी भी यंग एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती है. वहीं, रश्मिका के फैंस कह रहे हैं कि गाने में असली स्पार्क उन्होंने ही डाला.
‘Poison Baby’ ना सिर्फ एक डांस नंबर है, बल्कि ये एक स्टेटमेंट है कि उम्र मायने नहीं रखती, टैलेंट और कॉन्फिडेंस सबसे ऊपर होता है. मलाइका ने ये एक बार फिर साबित किया है कि वो अब भी बॉलीवुड की डांसिंग डीवा हैं, वहीं रश्मिका ने दिखा दिया कि वो नई पीढ़ी की परफेक्ट पार्टी फेस हैं.
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…
बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…
नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…