Trending News

भारत में WhatsApp Web ठप: यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर चैटिंग हुई बंद, जानें क्या है पूरी मुसीबत…

आज सुबह भारत में हज़ारों लोगों के काम पर उस वक्त ‘ब्रेक’ लग गया जब WhatsApp Web ने अचानक हाथ खड़े कर दिए। सुबह करीब 9 बजे ये बड़ा अपडेट सामने आया है जिससे ऑफिस जाने वाले और डेस्कटॉप पर काम करने वाले लोग whatsapp लॉगिन न हो पाने की वजह से परेशान दिखे।
‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, सुबह 8:54 से 9:30 बजे के बीच शिकायतों की बाढ़ आ गई। खास बात ये रही कि करीब 64% लोगों को सिर्फ ‘वेब वर्जन’ में ही दिक्कत आई।

iPhone यूजर्स की बढ़ी टेंशन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये टेक्निकल खराबी सबसे ज़्यादा उन लोगों को झेलनी पड़ी जो iPhone के ज़रिए अपना व्हाट्सएप लिंक करने की कोशिश कर रहे थे।

जहाँ एक तरफ एंड्रॉयड यूज़र्स का काम मजे से चल रहा था, वहीं आईफोन यूज़र्स QR कोड स्कैनिंग और ‘चैट सिंकिंग’ में फंसे रहे। राहत की बात ये रही कि मोबाइल पर व्हाट्सएप की ऐप बिल्कुल सही चल रही थी, सारा पंगा सिर्फ कंप्यूटर ब्राउज़र पर ही था।

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
जैसे ही डेस्कटॉप पर गोल पहिया यानि लोडिंग का साइन घूमना शुरू हुआ, लोग सीधे ट्विटर पर पहुँच गए और #WhatsAppDown ट्रेंड करने लगा। कुछ यूज़र्स ने बताया कि ‘माइक्रोसॉफ्ट एज’ और ‘फ़ायरफ़ॉक्स’ पर तो यह बिल्कुल ही नहीं चल रहा था, हालाँकि गूगल क्रोम पर कुछ लोग किसी तरह काम चला पा रहे थे।

आखिर हुआ क्या था?
मेटा (Meta) ने अभी तक इस पर कोई सफाई या किसी प्रकार का कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के दो बड़े अंदाज़े हैं:

हो सकता है आईफोन के लेटेस्ट अपडेट और व्हाट्सएप के सर्वर के बीच तालमेल न बैठ पा रहा हो।

मेट्रो शहरों (जैसे दिल्ली-मुंबई) में अचानक सर्वर लोड बढ़ने से भी ऐसी दिक्कतें आ सकती हैं।

अभी क्या हाल है?
खबर ये है कि सुबह 10:30 बजे के बाद से सर्विस धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। ज़्यादातर लोगों का लॉगिन अब हो रहा है, बस पुरानी चैट्स लोड होने में थोड़ा आलस दिखा रही हैं।

news desk

Recent Posts

वाराणसी की ‘मसान होली’ 2026: जलती चिताओं के बीच राख से होली का रोमांच, जानें 2026 की तिथि और मिस्ट्री!

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी, जहाँ मृत्यु को भी मंगल माना जाता है, एक…

10 hours ago

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा रहा है। सीमावर्ती…

11 hours ago

POCSO केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

प्रयागराज/इलाहाबाद, 27 फरवरी – प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज POCSO मामले में ज्योतिषपीठ के…

12 hours ago

रश्मिका-विजय की ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें आईं सामने; मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में नजर आईं ‘नेशनल क्रश’

आखिरकार करोड़ों फैंस का इंतजार खत्म हुआ! साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल…

13 hours ago

1хбет: Защита Вашей Личной Информации

1хбет: Защита Вашей Личной ИнформацииВ современном digital-мире, безопасность личной информации становится одной из самых актуальных…

14 hours ago