रूश सिंधु  मिस इंडिया इंटरनेशनल 2025 हैं और मिस इंटरनेशनल पेजेंट (जापान) में इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं.

फिनाले से पहले रूश सिंधु जापान में कई इवेंट्स अटेंड कर रही हैं. 27 नवंबर को उनका मुकाबला दुनिया की 80 टॉप ब्यूटी क्वीन्स से होगा!

प्रीलिमिनरी राउंड में  रूश सिंधु ने स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर ऐसी ‘बार्बी वाइब्स’ दीं कि पूरा हॉल बस उन्हीं को देखता रह गया.

ये स्टनिंग गाउन वियतनाम के डिज़ाइनर लेबल Nhà Mốt 9192 ने डिज़ाइन किया है. इसे सिल्वर सेक्विन और बीड्स के काम से बनाया  गया है.

गाउन में कॉर्सेट-स्टाइल अपर पोर्शन और एक बोल्ड थाई-हाई स्लिट… बस, पूरा लुक instant शो-स्टॉपर रहा.

रूश ने गाउन के साथ कोई नेकलेस नहीं पहना था. गाउन से अटैच्ड बीडेड नेकपीस ही उनकी पूरी लुक का ‘स्टेटमेंट पीस’ था.

मिस यूनिवर्स में भारत को सफलता न मिलने के बाद , अब सभी को उम्मीद है कि रूश सिंधु 'मिस इंटरनेशनल' का क्राउन चौथी बार देश के नाम करेंगी.