चेहरे के छोटे-छोटे बाल लुक को डल बना देते हैं, वैक्सिंग और थ्रेडिंग से होने वाले दर्द से है आप परेशान तो घर पर आज़माएं नेचुरल तरीके |
2–3 चम्मच बेसन में हल्दी और पानी मिलाकर 15 मिनट लगाएं, सूखने पर हल्के हाथ से रगड़ें जिससे आपके स्किन को मिलेगा नेचुरल ग्लो।
कच्चे पपीते की प्यूरी में हल्दी मिलाकर 15–20 मिनट लगाएं, ये एंज़ाइम्स के जरिए अनचाहे बालों को कमजोर करता है।
बेसन और मुल्तानी मिटटी का पेस्ट चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़ते हुए हटाएं जो बिना दर्द और बिना खर्च के आपके स्किन को बनाएगा ग्लोविंग |
2 चम्मच शुगर में नींबू और थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गर्म करें, इससे स्क्रब करने पर डेड स्किन और अनचाहे बाल साफ होते हैं।
चेहरा साफ रखें, रेमेडीज के बाद मॉइस्चराइज़र और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं, तभी नुस्खे सही असर दिखाते हैं।
किसी भी नुस्खे को पहले पैच टेस्ट करें, जलन हो तो इस्तेमाल बंद करें और जरूरत पड़े तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।