महिलाओं में हार्ट अटैक को लेकर शरीर करीब 1 महीना पहले कुछ अहम संकेत देना शुरू कर सकता है।

बिना ज्यादा काम किए भी हर समय थकान महसूस होना चेतावनी का संकेत हो सकता है।

सीढ़ियां चढ़ते या हल्का काम करते समय सांस फूलना सामान्य नहीं माना जाता।

सीने में भारीपन, दबाव या दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहते।

चक्कर और ठंडा पसीना भी संकेत हैं महिलाओं में हार्ट अटैक का।

अगर इन में से कोई भी लक्षण बार-बार दिखें, तो इन्हें हल्के में न लें।

ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर जांच कराएं।

यह जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। हार्ट को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।