ज़्यादा नमक किडनी पर दबाव डालता है, जिससे उसकी नलियाँ कमजोर होकर धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं.

बाजार के जूस और सोडा में छिपी अत्यधिक चीनी डायबिटीज़ और मोटापे का बड़ा कारण है. ये आपकी किडनी को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं.

सॉसेज, हॉटडॉग, बेकन जैसी चीज़ों में नमक और नाइट्रेट्स की भरमार होती है. ये तत्व किडनी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उसकी सफाई क्षमता घटा देते हैं.

सैचुरेटेड फैट्स से भरे खाने जैसे मक्खन, चीज़ और तली चीज़ें कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और किडनी पर ब्लड फ़िल्टरिंग का बोझ डालते हैं.

फ्रोजन मील्स में नमक, चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है. ये धीरे-धीरे किडनी की फ़िल्टर करने की क्षमता को कमजोर कर देती हैं.