ज्यादा नमक से बने पदार्थ जैसे नमकीन, अचार, चिप्स, आदि सोडियम की मात्रा अतिरिक्त होने के कारण ये ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और गुर्दों पर ज़ोर डालता है.

मीठे ड्रिंक या कोल्डड्रिंक जैसे कोला, एनर्जी ड्रिंक आदि इन सभी प्रकार की ड्रिंक्स में शुगर अतिरिक्त मात्रा में होती है जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ जाता है.

बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे डोनट, केक, पेस्ट्री, व्हाइट ब्रेड ये शरीर में मोटापा लाते है जो गुर्दों पर असर डालता है.

बहुत ज्यादा कॉफी ड्रिंक्स हार्ड कॉफी जो आमतौर पर लोग सुबह हेल्थी मानते है ये शरीर को डिहाइड्रेट करती है और किडनी पर सीधा असर डालती है.

तली हुई या फ्राई की हुई चीजें जैसे समोसे, पकौड़ी, आलू फ्राइज इनमें बहुत ज़्यादा ट्रांस फैट और तेल होता है.

प्रोसेस्ड और कैन्ड फूड्स जैसे कैन्ड सब्ज़ियां, सूप, रेडी-टू-ईट मील इनमें नमक और प्रिज़र्वेटिव्स बहुत अधिक होने के कारण किडनी को नुकसान करती है.