बॉलीवुड की इन Boss Ladies ने Adoption के ज़रिए 'Motherhood' को किया री-डिफाइन देखिए कैसे
अपने 34वें जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने 34 अनाथ लड़कियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई।
टीवी की चहेती साक्षी ने 'दिया' को गोद लिया। उनके लिए मां बनना कोई मजबूरी नहीं बल्कि लाइफ का एक पर्पस था।
साउथ स्टार श्रीलीला ने महज 21 साल की उम्र में दो दिव्यांग बच्चों को अपनाया। उन्होंने सबको ये कहा की अपनापन दिल से आता है, उम्र से नहीं।
मंदिरा बेदी और राज कौशल ने बेटी तारा को गोद लिया। उनका कहना है की खून के रिश्तों से बढ़कर प्यार का रिश्ता होता है।
1999 में रेनी और 2010 में अलीशा को गोद लेकर सुष्मिता ने रूढ़ियों को तोड़ा। तब सिंगल मदर बनना बॉलीवुड में एक बहुत ही साहसी फैसला था।
केवल 21 साल की उम्र में रवीना ने पूजा और छाया को गोद लिया। उन्होंने दिखाया कि परिवार बनाने के लिए किसी खास उम्र या शादी का इंतज़ार जरूरी नहीं।