क्या आप भी कमजोर और झड़ते बालों से परेशान हैं? तो अपनाइए सही हेयर केयर रूटीन और कुछ जरूरी टिप्स, जो आपके बालों की बेहतर देखभाल में मदद कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने बालों के प्रकार को पहचानें। आपके बाल सीधे, लहरदार या घुंघराले हैं, यह जानना जरूरी है ताकि आप अपने बालों के लिए सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव कर सकें।
हफ्ते में 2 से 3 बार अपने स्कैल्प के अनुसार माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। साथ ही हर हफ्ते 2 बार नारियल या जोजोबा ऑयल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मालिश करें।
हेयर वॉश के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें। कंडीशनर को हमेशा बालों के बीच के हिस्से और सिरों पर लगाएं, इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें।
बालों की सेहत बेहतर बनाए रखने के लिए विटामिन B, E, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।
स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए नियमित रूप से तेल लगाएं, सही शैंपू का इस्तेमाल करें और अपनी डाइट में संतुलित व पौष्टिक आहार शामिल करें।