21वीं सदी और 90s के दौर का फैशन, बैगी जींस, ओवरसाइज शर्ट्स, क्रॉप टॉप और स्क्रंचीज़ के जमाने की हुई वापसी।
1991-1992 के आसपास ग्रंज लुक फेमस हुआ, जिसमें चेक वाली शर्ट, फटी हुई जींस और भारी बूट पहने जाते थे।
जिसके बाद 1993-1994 में मिनिमलिज्म लुक आया, जिसे सादे और साफ-सुथरे फैशन के नाम से जाना जाता था।
1994-1995 के दशक में हिप-हॉप और बैगी स्ट्रीट स्टाइल का फैशन लोगों के बीच काफी फेमस हुआ।
1995-1996 के दौरान हाई-वेस्ट ‘मॉम जींस’ और क्रॉप टॉप का क्रेज पीक पर था, जिसे टीनएजर्स और सुपरमॉडल्स ने खूब अडॉप्ट किया।
2019-2020 में 90s का फैशन Gen Z के बीच फिर ट्रेंड में आया, जिसे TikTok और सोशल मीडिया ने खूब पॉपुलर किया।