अमेरिका की मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी वैक्सीन विकसित की है, जो शरीर को कैंसर की कोशिकाओं को ट्यूमर बनने से पहले ही खत्म करना सिखाती है.
यह वैक्सीन नैनोकणों (Nanoparticles) पर आधारित है जो शरीर में ट्यूमर-विशिष्ट संकेत भेजती है
इससे प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) कैंसर कोशिकाओं को जल्दी पहचानना सीखती है.
Lipid Nanoparticles के जरिए कैंसर एंटीजन शरीर में पहुंचाए जाते हैं, ये STING और TLR4 जैसे मार्गों को एक साथ सक्रिय करते हैं.
यह वैक्सीन कैंसर की रोकथाम (Prevention) में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, ट्यूमर बनने से पहले ही, यह शरीर को “पहचान और नष्ट करने” की क्षमता देती है.
वैज्ञानिक अब इसे मनुष्यों पर परीक्षण (Human Trials) करने वाले हैं.
अगर यह परीक्षण सफल हुआ, तो यह तकनीक एक “एकल कैंसर-निवारक वैक्सीन” बन सकती है.