सोशल मीडिया पर RJ मेहवश के बर्थडे की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस को शक है कि क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल भी इस पार्टी में मौजूद थे.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें और रील्स शेयर कीं जिनमें वो बीच पर, ओपन शॉवर एरिया में मस्ती करती नजर आईं.

लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन बैकग्राउंड देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह दुबई या मालदीव हो सकता है.

दरअसल, चहल ने उसी दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें बैकग्राउंड का नज़ारा मिलता-जुलता था,इससे फैंस के बीच सवाल उठे कि दोनों एक ही जगह हैं.

एक यूजर ने लिखा, “अगर चहल वहीं थे तो फोटो शेयर करो!” दूसरे ने कमेंट किया, “ये तो साफ दिख रहा है दोनों साथ हैं”

चहल की मौजूदगी पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इतना तय है कि दोनों के नाम पर सोशल मीडिया पर चर्चा थम नहीं रही है.