बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में नीता अंबानी के ‘स्वदेश’ इवेंट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

कृति सेनन का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया है, उनका आउटफिट रॉयल और एलिगेंट अंदाज दे रहा है।

कृति ने गोल्डन-ब्राउन कुर्ते के साथ मल्टीकलर पटोला दुपट्टा कैरी किया, जिस पर मिरर वर्क और कौड़ी डिटेलिंग है।

दुपट्टे और स्लीव्स पर की गई कौड़ी की डिटेलिंग और मिरर एम्ब्रॉयडरी इस आउटफिट को बेहद खास बना रही है।

कृति ने अपने लुक को निखारने के लिए कुंदन चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और हैवी रिंग पेयर की है।

डार्क कोहल-रिम्ड आंखों, पिंक-न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी लाल बिंदी ने कृति के लुक को ग्रेसफुल टच दिया है।

मिडिल-पार्टेड सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर कृति के इस फेस्टिव लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कृति सेनन के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही, कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं।