बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में कियारा ने गोल्डन कलर का ट्यूब टॉप पहना है, जिसके साथ मैचिंग स्कर्ट वियर की है। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट को नेट के दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया है।

मेकअप की बात करें तो, कियारा ने शिमरी लुक लिया है, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच हो रहा है।

कियारा आडवाणी ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ रोमांस करती नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।