पितृ पक्ष की पहली एकादशी कल है, जानिए इंदिरा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय।

इंदिरा एकादशी की तिथि 6 अक्टूबर तड़के 2:07 बजे शुरू होगी और 7 अक्टूबर रात 12:34 बजे समाप्त होगी।

मान्यता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत करने से पितरों को मोक्ष और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। विष्णु या शालिग्राम की पूजा कर धूप, दीप, फल, नैवेद्य चढ़ाएं और पितरों का तर्पण करें।

दशमी तिथि से सात्विक भोजन ग्रहण करें और एकादशी के दिन श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भगवान विष्णु का स्मरण करें।

द्वादशी तिथि पर सूर्योदय के बाद सुबह 6:16 बजे से 8:39 बजे तक पारण का शुभ समय है। दान और ब्राह्मण भोजन के बाद व्रत खोलें।

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसके नियम और मुहूर्त स्थान के अनुसार अलग हो सकते हैं।