नवरात्रि व्रत का सही तरीका, शुद्ध भक्ति और अनुशासन से पाएं मां दुर्गा की कृपा.

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें. स्नान कर ध्यान करें. साफ-सफाई और मानसिक शुद्धता बहुत जरूरी है.

फलाहार और सात्विक भोजन लें. उबले आलू, फल, दूध, साबूदाना, और सेंधा नमक का प्रयोग करें.

प्याज-लहसुन, धूम्रपान और नशे से दूर रहें. और शराब और तामसिक चीजों का इस्तेमाल न करें.

झूठ, गाली-गलौच और क्रोध से दूर रहें. व्रत का मतलब केवल खाना नहीं, सोच और व्यवहार की शुद्धता भी है.

मां दुर्गा की सच्चे मन से की गई उपासना हर संकट दूर करती है. इसी लिए मां दुर्गा की पूजा हर संकट दूर करती है.