सर्दियों में त्वचा सूखने लगती है, और एड़ियां फट जाती हैं, जानिए असरदार घरेलू नुस्खे.
हर रात सोने से पहले 10-15 मिनट तक गुनगुने पानी में पैरों को भिगोएं, इससे डेड स्किन नरम होगी और हटाने में आसानी होगी.
1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर एड़ियों पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें, यह एड़ियों को मुलायम बनाता है.
ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर सोने से पहले एड़ियों पर लगाएं.
रात को सोने से पहले नारियल तेल से एड़ियों की मालिश करें और मोज़े पहन लें, त्वचा की नमी बनी रहती है.
पका हुआ केला मैश करें और उसमें शहद मिलाकर एड़ियों पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें. ये पैक त्वचा को पोषण देता है.