टाइप-2 डायबिटीज अक्सर पुरुषों में देखने को मिलती है। यह बीमारी उस वक्त होती है, जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता।
इसके प्रमुख लक्षणों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और वजन कम होना शामिल हैं।
टाइप-2 डायबिटीज के प्रमुख कारणों में पेट के आसपास चर्बी बढ़ना, फिजिकल इनएक्टिविटी, इंसुलिन रेजिस्टेंस और परिवार में डायबिटीज का इतिहास शामिल हैं।
अगर आप भी इन लक्षणों से जूझ रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही, इससे बचाव के लिए फाइबर युक्त भोजन खाएं, रोजाना योग करें और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाते रहें।
यह जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। टाइप-2 डायबिटीज को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।